सहवाग की एक बात से अश्विन हुए थे काफी निराश और फिर...
नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार फिरकी मास्टर आर अश्विन ने पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के तूफानी अंदाज को याद किया है। 'व्हॉट द डक' नाम के एक कार्यक्रम में अश्विन ने सहवाग के साथ कुछ साल पहले किए गए अभ्यास सत्र को याद किया और बताया कि सहवाग की पिटाई से वो किस हद तक निराश हो गए थे इसलिए वो उस बात को कभी नहीं भूल सकते।
अपनी यादों को शब्दों का रूप देते हुए अश्विन ने कहा कि दांबुला का एक किस्सा है, जब मैंने पहली गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर डाली, सहवाग ने कट किया। अगली गेंद मैंने ऑफ स्टम्प पर डाली उस पर भी उन्होंने कट खेला। अगली गेंद मिडिल स्टम्प पर डाली उस पर भी उन्होंने कट किया। उसके बाद अगली गेंद मैंने लेग स्टम्प पर फेंकी, उन्होंने एक बार फिर कट खेला। मैंने सोचा, हो क्या रहा है। अगली गेंद मैंने फुल डाली उन्होंने उस पर छक्का मार दिया।
सहवाग के तूफानी अंदाज से डर गए थे अश्विन
अश्विन ने कहा कि वो मेरे संघर्ष के दिन थे और यकीन मानिए सहवाग के इस तूफानी अंदाज ने मेरे आत्मविश्वास को हिलाकर रख दिया था। अश्विन ने कहा कि मैं बहुत परेशान हो गया था, मुझे लगा कि सहवाग या तो बेस्ट क्रिकेटर हैं या फिर मैं बेकार बॉलर, टीम में सचिन भी तो हैं, मैंने सोचा कि मैं जाकर उनसे ही बात करता हूं लेकिन फिर मुझे लगा कि मैं सहवाग से डायरेक्ट बात कर लेता हूं।
'मैं ऑफ स्पिनर को गेंदबाज ही नहीं मानता'
और मैं हिम्मत करके उनके पास गया और पूछा कि मैं सुधार करने के लिए क्या करूं, अगर मैं सचिन से पूछता तो वो मुझे कुछ टिप्स देते। अगर मैं एमएस धोनी से पूछता तो वह अपना नजरिया बताते लेकिन इसके बाद जो उन्होंने मुझसे कहा कि वो और भी ज्यादा हैरान कर देने वाला था। अश्विन ने कहा कि वीरू ने बोला कि मैं ऑफ स्पिनर को गेंदबाज ही नहीं मानता। मुझे उन्हें मारना आसान लगता है।
विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सहवाग
सहवाग की बात सुनकर मैंने फैसला किया कि अब मैं उन्हें अच्छी बॉल नहीं सबसे खराब बॉल फेंकूंगा और मैने वो ही किया। हालांकि रिकॉर्डों की शीर्ष पर बैठे अश्विन ने कहा कि सहवाग दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, इसमें कोई शक नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
