2007 में मिस्बाह उल हक के चलते T20 World Cup हारा पाकिस्तान- अजहर महमूद
नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टी20 विश्व कप की शुरुआत हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब को अपने नाम किया। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद ने 2007 में हुये टूर्नामेंट को याद करते हुए कहा कि पहले सीजन में भारत ने जिस तरीके से उस टूर्नामेंट में जीत हासिल की उसने विश्व में टी20 क्रिकेट को अपनाने के तरीके को बदल दिया। महमूद का मानना है कि 2007 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत ने आईपीएल को जन्म दिया जो कि मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है।
विजडन के द ग्रेटेस्ट राइवलरी पोडकास्ट में कहा, 'टी-20 विश्व कप से पहले, भारत टी-20 को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं था। वह ज्यादा टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान दे रहा था। टी-20 विश्व कप जीतना भारत के लिए बहुत बड़ी बात रही, जिसके कारण आईपीएल का जन्म हुआ।'
और पढ़ें: IPL 2020 में BCCI नहीं तोड़ेगी VIVO से करार, जानें बैठक में लिये गये कौन से मुख्य फैसले
इस दौरान महमूद ने विश्व कप फाइनल में कप्तान मिस्बाह उल हक के आखिरी शॉट को याद किया जिसे श्रीसंत ने पकड़कर भारत को खिताबी जीत दिलाने का काम किया। इस पर बात करते हुए महमूद ने कहा कि मिस्बाह उल हक चाहते तो सामने की तरफ छक्का लगाकर मैच जीत सकते थे लेकिन उनके गलत शॉट ने टीम को हरा दिया।
महमूद ने कहा, 'दुर्भाग्यवश, पाकिस्तान हार गया। मिस्बाह अंत तक शानदार खेल रहे थे, उन्होंने वह स्कूप शॉट, इसकी जगह जोगिंदर पर सामने छक्का मार सकते थे, लेकिन वह स्कूप के लिए गए। जब मैंने यह देखा तो मैं अपने सोफे पर कूद पड़ा लेकिन जब यह कैच हुआ तो मैंने कहा क्या हो रहा है। वह क्रिकेट का शानदार मैच था, खासकर भारतीय क्रिकेट के लिए। वहां से एक महान कप्तान धोनी का उदय हुआ। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में मानसिकता के अलावा कई और चीजों को बदला, जिसका श्रेय उन्हें जाता है।'
और पढ़ें: क्या कंगाल हो गया है BCCI, 10 महीनों से नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ियों की सैलरी
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में 13 रन की दरकार थी जिसे जोगिंदर शर्मा ने फेंका था। जोगिंदर ने ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी, तो अगली गेंद खाली निकाली। ओवर की दूसरी गेंद पर मिस्बाह ने छक्का लगाया। पाकिस्तान की टीम को अगली 4 गेंद में 6 रन की दरकार थी लेकिन मिस्बाह स्कूप शॉट खेलने गये और फाइन लेग पर खड़े श्रीसंत को कैच थमा बैठे।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली युवा भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पांच रनों से हरा पहले टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
