लॉकडाउन में घर-घर जाकर खाना बेच रहा है ओलंपिक पदक विजेता, जानें क्यों
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते खेल जगत में अब तक कई दिग्गज खेल टूर्नामेंट के आयोजन को टाला जा चुका है। वहीं इस महामारी से बचने के लिये कई देश लॉकडाउन में जा चुके हैं। जबकि खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिये टाल दिया गया है। इस बीच ओलंपिक में भाग लेने वाले कई खिलाड़ियों का सपना चूर हो गया है तो वहीं इस महामारी के चलते दुनिया भर में आर्थिक मंदी छायी हुई है।
इसके चलते आने वाले समय में खिलाड़ियों को स्पॉन्सर मिलने में समस्या आ सकती है। इसी समस्या को दूर करने के लिये जापान के ओलंपिक पदक विजेता रायो मियाके लॉकडाउन के दौरान घर-घर जाकर खाना बेचने का काम कर रहे हैं। वह इस महामारी से पैदा होने वाली आर्थिक तंगी को दूर कर आगामी समय में ओलम्पिक के सपने में बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहते हैं।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने बताया आईपीएल की सबसे खराब टीम का नाम, नहीं मिलता था सम्मान
इस काम को चुनने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इस काम को करने से उनकी फिटनेस भी बरकरार रहेगी।
उल्लेखनीय है कि मियाके ने 2012 लंदन ओलंपिक्स के दौरान फेंसिंग में पुरुषों की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। लॉकडाउन से पहले मियाके के पास कई स्पॉन्सर थे लेकिन अब उन्हें लगता है कि आने वाले समय में स्पॉन्सर उन्हें पैसा नहीं दे पायेंगे इसलिये वह साइकिल के जरिये उबर ईटस के खाने को घर-घर पहुंचा रहे हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार मियाके ने कहा, 'यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि मैं कैसे और किस स्थिति में ओलंपिक में हिस्सा ले पाऊंगा। मुझे लगा कि ऐसी स्थिति में समर्थन (स्पॉन्सरशिप) हासिल करना थोड़ा असंभव है, इसलिए मैंने उन्हें (प्रायोजकों) को थोड़े समय के लिए स्पॉन्सरशिप रोकने को कहा है।'
और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बयान, PCB से कहा- न्याय करो नहीं तो ICC से करूंगा शिकायत
आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और जापान सरकार ने कोरोनोवायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मार्च में ओलंपिक खेलों को एक साल तक टालने का फैसला लिया था। इन खेलों की शुरुआत जुलाई 2019 में होनी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
