'कप्तानी की बात सुनते ही अनुष्का के सामने रो पड़े थे विराट कोहली'
नई दिल्ली। विराट कोहली टीम इंडिया के यंग कप्तानों में से एक हैं, टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट ने अपनी एक खास बात ईएसपीएन क्रिक इन्फो डिजिटल इंटरव्यू में बतायी और वो यह कि जब उन्हें अचानक से टेस्ट टीम का कैप्टन बनाया गया तो उन्हें अचानक से कुछ समझ में ही नहीं आया।
विराट ने कहा कि लोगों की ओर से बधाई मिलने के बाद मैं अपने रूम में आया जहां अनुष्का भी थी, मैंने उसे यह बात बताई तो थोड़ी देर के लिए वो भी शाक्ड रह गई। विराट ने कहा मैं खुद को रोक नहीं पाया औरफूट-फूट कर रोने लगा, मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया।
विराट ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इतनी कम उम्र में टेस्ट टीम के कप्तान बन जाएंगे। वो बचपन से आज तक केवल यही बात सोचते आये थे कि वो नेशनल टीम का हिस्सा बने लेकिन वो इस टीम के कैप्टन बनेंगे यह जरूर उनके लिए बहुत बड़ी बात है। गौरतलब है कि दिसंबर के आस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कोहली को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
