क्रिकेट में शायद ही आपने देखी होगी ऐसी 'अजीबोगरीब' गेंदबाजी, VIDEO हुआ वायरल
नई दिल्ली: क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए कई गेंदबाजों ने अपने अलग एक्शन से ना केवल सुर्खियां बटोरी हैं बल्कि सफलता भी हासिल की हैं। जेफ थॉमसन, मुथैया मुरलीधरन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह आदि ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिनको उनके कुछ हटकर एक्शन के लिए जाना जाता है। इनका एक्शन थोड़ा हटकर जरूर था लेकिन यह ऐसा नहीं था कि उसका मजाक बन जाए। अभी तक क्रिकेट में ऐसे मामले विरले ही देखने को मिलते हैं कि गेंदबाज इतने अजीबोगरीब तरीके का एक्शन रखता हो कि वह ना केवल देखने में अजीब लगे बल्कि देखने वाले की हंसी भी छूट जाए। ऐसा ही एक मामला यूरोपीय क्रिकेट लीग में देखने को मिला है।

पावेल फ्लोरिन का सुपर लूप वाला एक्शन
यह मामला है रोमानिया के क्रिकेटर पावेल फ्लोरिन का जो अपने सुपर लूप वाले एक्शन के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। उनकी गेंदे इतना ज्यादा लूप लेती हैं कि कई बार तो कैमरे से भी ओझल हो जाती हैं। इसके पीछे उनका एक्शन जिम्मेदार है। वे शुरुआत में तेजी से भागकर आते हैं और बाद में अजीबोगरीब तरीके से गेंद को छोड़ देते हैं। कई बार तो लगता है मानो उनको गेंदबाज करने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां देखें अजीबोगरीब एक्शन की VIDEO
बता दें कि फ्लोरिन एक पार्ट टाइम क्रिकेटर हैं और बाकी समय में वे बॉडीगार्ड का काम करते हैं। वे यूरोपीयन क्रिकेट लीग में क्लूज क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं। एक फ्रेंच क्लब ड्रेक्स के खिलाफ उनकी गेंदबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने इस ओवर में 13 रन खर्च किए। इतना ही नहीं उनकी गेंद लूप के चक्कर में काफी देर से बल्लेबाज के पास पहुंचती है। कई गेंदे तो ऐसी हैं जो वाइड हो जाती हैं।
विंडीज के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने बताया कैसा है टीम का माहौल
|
मिला शेन वार्न का सपोर्ट-
पावेल के इस एक्शन पर लोगों की हंसी भले ही छूट रही है लेकिन इस गेंदबाज को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है- 'भले ही कोई कहे कि मेरी गेंदबाजी खूबसूरत या प्रभावी नहीं है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मुझे क्रिकेट से प्यार है।' बता दें कि रोमानिया को 2013 में आईसीसी ने एफ्लिएट का दर्जा दिया था जो 2017 में एसोसिएट मेंबर के तौर हो गया है। यूरोपीय लीग स्पेन में खेली जा रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने पावेल का सपोर्ट किया है और यह भी कहा है कि अगर उनको किसी तरह की मदद की जरूरत है वे उनके पास आ सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
