For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd T20: राजकोट में रोहित ने तोड़ा छक्कों से कई रिकॉर्ड, लेकिन इस खिलाड़ी ने छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच राजकोट के मैदान पर खेले गए मैच में भले ही 'महा' तूफान का असर न देखने को मिला हो लेकिन फैंस के लिए हिटमैन की आंधी ने जरूर दस्तक दी। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर आतिशी पारी खेली और भारत को 8 विकेट से जीत दिला कर सीरीज में वापस लाकर खड़ा किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश के हाथों मिली करारी हार के बाद भारत को हर हाल में इस मैच में जीत की दरकार थी जिसे पहले चहल की गेंदबाजी और फिर हिटमैन की आतिशी पारी ने संभव कर दिया।

रोहित शर्मा ने इस मैच में तेज तर्रार पारी खेलते हुए महज 43 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, हालांकि इस मैच के दौरान रोहित शर्मा अपने 5वें शतक से चूक गए। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 6 चौके और 6 छक्के लगाये।

और पढ़ें: IND vs BAN: आखिर क्यों मिले खलील अहमद-वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह, जानें क्या कहता है प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में भले ही रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है लेकिन अगर बात इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की करें तो यहां पर कोई और खिलाड़ी है जिसने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा हुआ है।

साल 2019 में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले भारतीय

साल 2019 में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले भारतीय

राजकोट के मैदान पर भले ही रोहित शर्मा ने छक्कों की बरसात कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये लेकिन इसी मैच में एक और बल्लेबाज था जिसने धीरे से इस लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर रखा हुआ है। जी हां , हम बात कर रहे हैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की। साल 2019 में टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने इस साल टी20 प्रारूप में अब तक 53 छक्के ( घरेलू+ अंतर्राष्ट्रीय) लगाये हैं और इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर उन्ही के साथी ऋषभ पंत का कब्जा है जिन्होंने 36 छक्के लगाये हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नीतिश राणा (32 छक्के), चौथे नंबर पर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल (31 छक्के) लगाकर संयुक्त रूप से काबिज हैं। वहीं विश्व कप के बाद से लगातार क्रिकेट से दूर चल रहे एमएस धोनी 28 छक्कों के साथ पांचवे नंबर है जबकि रोहित शर्मा 27 छक्कों के साथ छठे नंबर पर काबिज हैं।

तीसरी बार रोहित शर्मा बनें एक साल में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

तीसरी बार रोहित शर्मा बनें एक साल में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

राजकोट के मैदान पर 3 गेंद में 3 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे साल एक साल में सबसे ज्यादा छक्के (सभी फार्मेट) लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2019 में रोहित शर्मा अब तक 66 छक्के लगा चुके हैं जबकि साल 2018 में 74 छक्के लगाकर वह टॉप पर रहे थे। वहीं साल 2017 में भी रोहित शर्मा ने 65 छक्के लगाये थे और इस लिस्ट में नंबर 1 रहे थे। वहीं रोहित शर्मा के अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 2015 में 63 छ्क्कों के साथ टॉप किया था जबकि 2012 में क्रिस गेल ने 59 छक्कों के साथ टॉप किया था।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनें रोहित शर्मा

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनें रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पहले नंबर पर काबिज हैं। रोहित शर्मा 344 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जबकि सुरेश रैना 311 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी 295 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

इस मामले में धोनी और विराट को छोड़ा पीछे

इस मामले में धोनी और विराट को छोड़ा पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ही बतौर कप्तान खेल रहे हैं। राजकोट के मैदान पर अपनी आतिशी पारी से उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी समेत विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। बतौर कप्तान टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा 17 पारियों में 37 छक्कों के साथ टॉप पर काबिज हैं। जबकि एमएस धोनी ने 62 पारियों में 34 छक्के लगाये थे और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं नियमित कप्तान विराट कोहली भी 26 पारियों में 26 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 354 पारियों में 398 छक्के लगाये हैं और जिस तेजी से वह आगे बढ़ रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब वह इस लिस्ट में टॉप करते हुए नजर आये। इस लिस्ट में कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल 530 पारियों में 534 छक्कों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 508 पारियों में 476 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Story first published: Friday, November 8, 2019, 16:40 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+