2nd T20, IND vs SL: इंदौर टी20 से पहले शिखर धवन ने बताया फ्यूचर प्लान, ऐसे करेंगे वापसी
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में बारिश ने पानी फेर दिया और मैदान पर वापसी करने को बेसब्र शिखर धवन का इंतजार थोड़ा सा और बढ़ा दिया। चोट से उबरकर भारतीय टीम में वापसी कर रहा यह खिलाड़ी अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मंगलवार को उतरेगा और चाहेगा कि प्रभावी बल्लेबाजी कर नये साल का आगाज करे। पिछले साल लगातार चोटों से जूझने वाले शिखर धवन के लिये 2019 कुछ खास नहीं रहा लेकिन वह साल 2020 की शुरुआत एक दमदार पारी से करना चाहेंगे।
मैच से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि वह चोट से वापसी करने के बाद अपनी टीम के लिये ज्यादा प्रभावी ढंग से बल्लेबाजी करना चाहते हैं और टीम को इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाना चाहते हैं।
और पढ़ें: BBL: 5 गेंद में 5 छक्के, 16 गेंद में पचासा, IPL से पहले धमाल मचा रहा केकेआर का यह खिलाड़ी
बीसीसीआई डॉट टीवी से बात करते हुए शिखर धवन ने कहा, 'पिछले साल मुझे काफी सारी चोटें लगी थीं लेकिन यह खेल का हिस्सा है। यह नया साल है और मैं नई शुरुआत करने को तैयार हूं। यह लंबा सफर है।'
शिखर धवन ने कहा कि वह टीम के लिये ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर उसकी जीत में भागीदार बनना चाहते हैं।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs SL: होल्कर स्टेडियम में भारत को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, देखें रिकॉर्ड
उन्होंने कहा, 'मैं इस साल टीम के लिए और अपने लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। मेरी कोशिश होगी कि मैं इस साल और ज्यादा प्रभावी खिलाड़ी बन सकूं ताकि मैं अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकूं और टीम को विश्व कप दिला सकूं।'
आपको बता दें कि शिखर धवन चोटिल होने से पहले टी-20 में शानदार फॉर्म में थे। लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उनके घुटने में चोट लगी और उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर जाना पड़ा।
और पढ़ें: गुवाहाटी T20: 50 हजार रु के चलते दुनिया में बदनाम हुआ भारतीय क्रिकेट
चोट से उबरकर उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिये शतक लगाया और श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले पहले टी-20 मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहते थे लेकिन उनके प्लान पर बारिश ने पानी फेर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
