For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: दूसरे मैच से पहले विराट को परेशान कर रही यह 4 प्रॉब्लम, मिल सकती है हार

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी ताकि तीसरे और आखिरी मैच में बेंच स्ट्रेंथ का इस्तेमाल कर सके तो वहीं पर वेस्टइंडीज अपने हार के सिलसिले को रोकना चाहेगा। मैच से पहले भारतीय टीम अपने पिछले मैच की कमजोरियों को दूर कर इस मैच में मजबूती से वापसी करना चाहेगी।

और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी, देखें आंकड़े

आइये मैच से पहले नजर डालते हैं भारतीय टीम की उन कमजोरियों पर जिसका फायदा कैरिबियाई टीम कर सकती है जबरदस्त वापसी, ऐसे में विराट कोहली को इन्हें दूर करने के लिये जल्द कोई निदान ढूंढना होगा।

और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: क्या तिरुवनंतपुरम में बारिश डालेगी खलल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

कमजोर गेंदबाजी से पाना होगा पार

कमजोर गेंदबाजी से पाना होगा पार

हैदराबाद में कैरिबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और बोर्ड पर 200 से ज्यादा रन टांग दिये। अफगानिस्तान के खिलाफ जिन बल्लेबाजों के बैट पर गेंद ठीक से नहीं आ पा रही थी भारत के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाये। एविन लुइस, शिमरॉन हेटमायेर और कप्तान कायरन पोलार्ड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले दीपक चाहर की गेंद पर 56 रन बटोरे।

चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 36 रन दिये। वॉशिंगटन सुंदर एक बार फिर नाकाम रहे जो पिछले छह वनडे में दो विकेट ही ले सके हैं। ऐसे में यह देखने लायक होगा कि विराट कोहली गेंदबाजी में बदलाव करते हैं या पिछले आक्रमण के साथ मैदान पर उतरते है।

फील्डिंग करनी होगी मजबूत

फील्डिंग करनी होगी मजबूत

हैदराबाद के मैदान पर भारतीय टीम से दोयम दर्जे की फील्डिंग देखने को मिली। तिरुवनंतपुरम में भारतीय टीम अपनी गलतियों से सीखना चाहेगी और उस गलती को यहां पर नहीं दोहरायेगी। हैदराबाद के मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण कैच छोड़े, जिसकी वजह से मेहमान टीम 200 से अधिक का स्कोर आसानी से बना सका। भारतीय टीम सबसे फिट मानी जाती है, ऐसे में फील्डिंग में इस तरह का प्रदर्शन उसके कद के अनुरूप नहीं है।

जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम

जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल की है जो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी टीम की ओर से दर्ज की गई सबसे ज्यादा लगातार जीत है। ऐसे में विराट सेना चाहेगी की वह 7वां टी20 मैच जीतकर इस विजय रथ को जारी रखे। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 प्रारूप में पिछले 13 महीने में एक भी हार का सामना नहीं किया है।

जानें कैसा रहेगी पिच और मौसम

जानें कैसा रहेगी पिच और मौसम

ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम पर अभी तक केवल दो इंटरनैशनल मैच हुए हैं। एक वनडे और एक वर्षा बाधित टी20 मैच। दोनों ही मैचों में पिच पर धीमी टर्न देखने को मिला। इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में इस मैदान पर 14 मैच खेले गए और यहां स्पिनर्स ने अच्छा किया। तिरुवनंतपुरम का मौसम गर्म रहेगा साथ ही बारिश की भी आशंका है।

Story first published: Sunday, December 8, 2019, 11:53 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+