2nd T20, IND vs WI: क्या तिरुवनंतपुरम में बारिश डालेगी खलल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में रविवार को खेला जाएगा। यह इस मैदान पर खेला जाने वाले तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। इससे पहले 7 नवंबर 2017 को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 1 नवंबर 2018 को खेला था। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मैच वनडे प्रारूप था वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया मैच टी20 था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने एक बेहद आसान जीत हासिल की थी, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये मैच पर बारिश ने खलल डाला और 2017 में खेला गया यह मैच 8 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया था। भारत ने इस रोमांचक मैच में 6 रन से जीत दर्ज की थी।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: क्या संजू सैमसन को मिलेगी जगह, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI
बारिश की बात करें तो फैन्स को यह सुनकर काफी निराशा हो सकती है कि मौसम विभाग के अनुसार आज के मैच में बारिश खेल खराब कर सकती है।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल
पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम शनिवार देर रात तिरुवनंतपुरम पहुंची जहां एयरपोर्ट पर टीम का इंतजार कर रहे युवा फैन्स के एक ग्रुप ने कहा, 'हमारी एक ही चिंता है कि क्या हम पूरे 20 ओवर का मैच देख पाएंगे या नहीं क्योंकि बारिश की आशंका है।'

सिर्फ 30 मिनट में दोबारा शुरु हो सकता है मैच
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि तिरुवनंतपुरम में आज दिन भर बादल छाये रहेंगे और शाम को बारिश हो सकती है। हालांकि पिच क्यूरेटर का कहना है कि चिंता कि कोई बात नहीं है, अगर बारिश होती है तो हमारा ड्रेनेज सिस्टम इतना असरदार है कि हम सिर्फ 30 मिनट के अंदर दोबारा मैच शुरु कर सकते हैं।
पिच क्यूरेटर बीजू ने कहा, 'टर्फ के अंदर 3500 पाइप हैं और जैसे ही पानी नीचे जाएगा वैसे ही वो बाहर भी चला जाएगा। अगर कल भी मैच के दौरान बारिश होती है तो हमें मैच को दोबारा शुरू करने के लिए सिर्फ 30 मिनट चाहिए होंगे।'

बल्लेबाजों को पसंद आयेगा पिच का मिजाज
गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में पिच का मिजाज बल्लेबाजों के लिये मददगार बताया गया है। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंद को मैदान से ज्यादा बाउंड्री के बाहर रखने का दम रखते हैं।
ऐसे मे फैन्स चाहते हैं कि टीम इंडिया में चुने गये विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को स्थानीय प्रशंसकों के सामने अपने घर में खेलने का मौका मिले।
उन्होंने कहा, 'लोकेश राहुल ने पहले मैच में अच्छा किया था लेकिन हमें फिर भी उम्मीद है कि हमारे संजू सैमसन को कल अंतिम-11 में जगह मिलेगी क्योंकि वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
