For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2nd T20: आखिर हेडन को क्यों देनी पड़ी सफाई, बोले-कर्टनी वॉल्श मेरे पिता नहीं

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कैरिबियाई खिलाड़ियों ने विराट सेना को धूल चटाते हुए तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ सीरीज में वापसी की। वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर हेडन वॉल्श ने मैच के बाद साफ किया कि वह वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के बेटे नहीं हैं। इसके साथ ही वॉल्श जूनियर ने भारतीय बल्लेबाजों को मैच के दौरान छकाने के पीछे का राज बताया।

वॉल्स ने रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा, 'कर्टनी वॉल्श मेरे पिता नहीं हैं। मैं कनाडा टी-20 में खेल रहा था और किसी ने मुझे कर्टनी वॉल्श बुलाया। इसलिए मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मेरे पिता कर्टनी वॉल्श नहीं हैं। लेकिन अब सभी को पता चल जाएगा कि मैं कौन हूं और मेरे पिता कौन हैं।'

और पढ़ें: भारतीय गेंदबाजी से घबराये पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान, कहा- उल्टा पड़ जायेगा कंगारुओं का यह दांव

वॉल्स ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह इंटरनैशनल स्तर पर अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को छकाया और विराट सेना को दबाव में ले आया।

वॉल्श ने अपनी शानदार गेंदबाजी का श्रेय अपने साथी खिलाड़ियों एविन लुइस और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों को नेट्स में गेंदबाजी को दिया। गौरतलब है कि जब शिवम दुबे गेंदबाजों की धुलाई कर रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे तब वॉल्श ने ही उनके रनों पर ब्रेक लगाया था।

और पढ़ें: Ranji Trophy: वसीम जाफर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

मैच के बाद वॉल्श ने कहा, 'मैं नेट्स में लुइस और पूरन को गेंदबाजी करके अभ्यास करता हूं। जिसके चलते शिवम दुबे को गेंदबाजी करने को लेकर मैं आश्वस्त था। मेरे लिए यह उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। आप देख सकते हैं कि मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पैर जमाने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं। मैं वह यहां रहकर अच्छा करना चाहता हूं। मैं इस समय बेहद खुश हूं।'

और पढ़ें: Ranji Trophy: जब मैदान पर मैच देखने पहुंंचा सांप, जानें फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

आपको बता दें कि भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वॉल्श ने दो विकेट अपने नाम किए। इनमें अर्धशतक जमाने वाले शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर के विकेट शामिल हैं।

Story first published: Monday, December 9, 2019, 20:53 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+