2nd Test, Aus vs NZ: मेलबर्न में न्यूजीलैंड को हराकर जानेंं क्या बोले टिम पेन, बताई जीत की वजह
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड टीम को लगातार दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में अपना दबदबा जारी रखते हुए कीवी टीम को 247 रनों से रौंद दिया। इसके साथ ही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शानदार जीत के लिये अपने साथियों की जमकर तारीफ की।
मैच के बाद कप्तान टिम पेन ने कहा, 'यह जीत हमारे लिये काफी मीठी है। हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे बल्लेबाजों के साथ हमारे गेंदबाज भी जिम्मेदारी ले रहे हैं। ट्रैविस हेड, जेम्स पैटिंसन और पैट कमिंस तारीफ के हकदार हैं।'
और पढ़ें: चोट और वापसी पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार, NCA को बताया इस बात का जिम्मेदार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 114 रनों की शानदार पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ट्रैविस हेड ने इस पुरस्कार को ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को समर्पित करते हुए कहा कि उन पर बड़ा स्कोर करने का कोई दबाव नहीं था।
हेड ने कहा, 'यह शानदार जीत है, मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने मुझे हमेशा मेरे अंदर की बड़ी पारी खेलने की काबिलियत को टेस्ट किया। मेरी इस क्षमता को टीम प्रबंधन ने पहचाना और मुझे खुशी है कि मैं टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरा। हालांकि पहले टेस्ट मैच में मैं ऐसा कर पाने में नाकाम रहा था।'
और पढ़ें: दानिश कनेरिया मामले पर शोएब अख्तर का यू-टर्न, कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन मैच जीत पाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 296 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी। तीसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
