AUS vs NZ: फर्ग्यूसन की जगह कीवी टीम में आया यह तेज गेंदबाज, जानें कैसा है रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम आगामी मैच की तैयारियों में जुटी हुई है। पर्थ के मैदान पर चोटिल होकर बाहर हो जाने वाले कीवी तेज गेंदबाज लॉफी फर्ग्यूसन की जगह न्यूजीलैंड की टीम ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को बाकी के 2 टेस्ट मैचों के लिये शामिल किया है। अगर जैमीसन अगले 2 टेस्ट मैच में टीम के अंदर जगह बना पाने में कामयाब रहते हैं तो वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न्यूजीलैंड के लिये अपना डेब्यू कर जायेंगे।
और पढ़ें: जामिया में मचे बवाल पर गौतम गंभीर का सवाल, कहा- लाठीचार्ज गलत पर पत्थरबाजी कैसे सही
24 वर्षीय जैमिसन साल 2014 के अंडर 19 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा था। उन्होंने प्लेंकेट शील्ड टूर्नामेंट 72 विकेट झटके है जिसकी बदौलत उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये बुलाया है।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने जानकारी दी कि जैमीसन दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियों के लिये मेलबर्न में टीम के साथ। गौरतलब है कि जैमिसन टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं । वह पर्थ में हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह अब करीब चार से छह सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन से गुजरेंगे।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने विश्व कप की हार के लिये चयनकर्ताओं को लताड़ा, पंत-शंकर के चयन पर मैनेजमेंट को फटकारा
आपको बता दें कि पहले मैच में कंगारू की टीम ने मार्नस लाबुशेन, मिशेल स्टार्क की बदौलत न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 296 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि इसी मैच में जोश हेजलवुड भी चोटिल हो गये थे और बीच में ही मैच को छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
