
बारिश की वजह से पिच तैयार करने में मिली कड़ी चुनौती
कोलकाता में पिछले हफ्ते काफी बारिश देखने को मिली थी जिसके बाद पिच काफी हद तक खराब हो गई थी ऐसे में पिच क्यूरेटर्स की टीम ने बढ़िया काम करते हुए इसे रविवार तक तैयार कर दिया।
बारिश के बारे में बात करते हुए मुखर्जी ने कहा, ‘पिछले सप्ताह हुई बारिश ने कुछ हद तक इसे खराब किया था लेकिन शुक्र है कि हमारे पास अभी पर्याप्त समय था। अब चीजें (मौसम) सामान्य है। पिच अच्छी स्थिति में है। यह तैयार है और पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही है। ईडन गार्डंस क्रिकेट को एक अच्छी पिच मुहैया कराएगा और मैं इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।'

पिंक बॉल से नहीं हुआ है पिच का टेस्ट
सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद सभी की नजरें भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के परिणाम पर टिकी हुई हैं। इस मैच में गेंद का रंग भी बदल गया है। टीमें लाल की बजाय पिंक बॉल से टेस्ट खेलने उतरेंगी। इसी को देखते हुए मैच से कई दिन पहले ही पिंक बॉल कोलकाता के ईडन गार्डन्स पहुंच चुकी है।
ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या पिंक बॉल को पिच पर टेस्ट किया गया है तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक ऐसा नहीं किया है। अगले कुछ दिनों में मैं इसे जरूर करूंगा लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। यहां पर पिच का व्यवहार वैसा ही होगा, जैसा कि अन्य टेस्ट मैचों में होता है।'

इंदौर में ही प्रैक्टिस कर रही भारतीय टीम
वहीं भारतीय टीम ने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की तैयारी के लिए अगले 2 दिन तक इंदौर में ही रुकने का फैसला किया है, जहां न दिन में बल्कि स्टेडियम की दूधिया रोशनी में भी भारतीय टीम पिंक बॉल से प्रैक्टिस करती नजर आएगी। भारत के साथ बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके। गुलाबी गेंद से खेलने वाले बल्लेबाजों के मुताबिक, शाम के समय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती है।

भारत ने 3 दिन में ही जीता इंदौर टेस्ट
भारतीय टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 150 और दूसरी पारी 213 रनों पर समेट दी। भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित की थी।


Click it and Unblock the Notifications
