NZ vs ENG: हैमिल्टन टेस्ट से पहले मुश्किल में इंग्लैंड, चोट से जूझ रहा यह मैच विनर खिलाड़ी
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम शुक्रवार से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले परेशानियों से जूझ रही है। इसका मुख्य कारण है इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का चोटिल होना। जोस बटलर को अभ्यास के दौरान चोट लगी थी जिसके चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में उनका खेलना अभी तय नहीं हो पा रहा है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बटलर की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि अगर जोस बटलर मैच से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह ओली पोप को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।
वहीं जोस बटलर की जगह टीम में सलामी बल्लेबाज क्रावली को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। कप्तान जो रूट ने साथ ही क्रिस वोक्स के खेलने को लेकर भी संकेत दिये हैं।
और पढ़ें: विश्व कप की हार पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शायद अपने अहंकार की वजह से हारा
गौरतलब है कि ओली पोप ने इंग्लैंड के लिए अब तक केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। अगर वह कल के मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाते हैं तो बल्लेबाजी क्रम में वह नीचे आकर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम में ओली पोप के अलावा रोरी बर्न्स के पास भी विकेटकीपिंग का अनुभव है लेकिन 2014 के बाद से उन्होंने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वहीं पहले मैच में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए जोफ्रा आर्चर दूसरे मैच में खेलने के लिये तैयार हैं। पहले टेस्ट मैच के दौरान आर्चर ने दावा किया था कि दर्शकों की ओर से उन्हें नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें: ऋषभ पंत को लेकर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, बताया- धोनी के दबाव की वजह से नहीं कर पा रहे प्रदर्शन
रूट ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आर्चर ने इसका बखूबी सामना किया और वह अब इससे आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि रुट ने यह साफ कर दिया कि वह अभी अंतिम 11 घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि बटलर चोटिल है। उनकी पीठ में दर्द है।
उन्होंने कहा कि हमें उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। कल हम देखेंगे की उसकी स्थिति कैसी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
