2nd Test, SA vs NZ: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा 33 साल पुराना रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ निकल गये आगे
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिये तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सेंचुरियन में जारी दूसरे टेस्ट मैच में धमाल मचाया है। सेंचुरियन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जेम्स एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए रविवार को एक पारी में 5 विकेट हासिल करने का कारनामा किया। इसके साथ ही जेम्स एंडरसन ने भारत के आर अश्विन और इयान बॉथम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
और पढ़ें: Watch: जब जिम में बॉक्सिंग ट्रेनर को ही ऋषभ पंत ने पीट दिया, चहल ने भी किया हाथ साफ, देखें वीडियो
37 साल के एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 40 रन देकर पांच विकेट लिए। एंडरसन अब पारी में सबसे अधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बॉथम और अश्विन को पीछे छोड़ तोड़ा 33 साल पुराना रिकॉर्ड
जेम्स एंडरसन का यह टेस्ट करियर में 28वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। एंडरसन ने एक पारी में 5 विकेट लेने के मामले में अपने ही देश के इयान बॉथम और भारत के रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। इयान बॉथम ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 27 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं भारत के रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर के दौरान अब तक 27 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा 67 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।
वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न काबिज हैं जिन्होंने अपने करियर के दौरान 37 बार यह कारनामा किया। न्यू जीलैंड के रिचर्ड हेडली 36 बार के साथ तीसरे, भारत के अनिल कुंबले 35 बार के साथ चौथे और श्रीलंका के ही रंगना
हेराथ 34 बार के साथ पांचवे नंबर पर काबिज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैकग्रा भी 29 बार यह कारनामा करके छठे स्थान पर काबिज हैं।

ऐसा करने वाले 12वें खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स
वहीं सेंचुरियन के मैदान पर साउथ अफ्रीका की पहली पारी में बेन स्टोक्स ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह स्लिप में खड़े होकर 5 कैच लेने वाले 12वें खिलाड़ी बने। उन्होंने यह रिकॉर्ज नॉर्टजे का कैच पकड़कर अपने नाम किया।

इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, 229 रनों की बढ़त
सेंचुरियन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 269 रन बनाये थे जिसका पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 223 रनों पर ऑल आउट हो गई।
फिलहाल इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिये हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 229 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
