For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3 विदेशी खिलाड़ी जो भारतीय टीम में होते तो ICC की हर ट्रॉफी जीत जाते कप्तान कोहली

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में अगर पिछले 2 दशक का इतिहास उठाकर देखा जाये तो भारतीय क्रिकेट टीम का ही दबदबा नजर आयेगा। शुरुआती दिनों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा दिखा लेकिन इसके बाद से जैसे ही भारतीय क्रिकेट ने अपना वर्चस्व स्थापित किया वह आज भी बरकरार है। हालांकि विराट कोहली की कप्तानी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम ने पिछले 7 सालों में कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था लेकिन उसके बाद से टीम फाइनल या सेमीफाइनल तक की राह तय करती है लेकिन खिताब जीत पाने में नाकाम रहती है।

और पढ़ें: पीसीबी पर इंजमाम का बड़ा बयान, बोले- 2019 विश्व कप में डरी हुई थी पाकिस्तान की टीम

द्विपक्षीय सीरीज में खेल के तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम हर स्तर पर अच्छी होने के बावजूद अगर खिताब नहीं जीत पाती तो लगता है कि टीम में कुछ तो कमी है। ऐसे में अक्सर फैन्स कल्पना करते हैं कि विदेशी टीम का अगर यह खिलाड़ी टीम में होता तो शायद टीम जीत जाती। आज हम ऐसे ही 3 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो अगर विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा होते तो भारतीय टीम के हाथों से शायद ही कोई आईसीसी खिताब बच पाता।

और पढ़ें: कुलदीप यादव ने फॉर्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- धोनी की वजह से हुई खराब

जोस बटलर (Jos Buttler)

जोस बटलर (Jos Buttler)

इस फेहरिस्त में पहले खिलाड़ी का नाम है इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर का, जो कि टीम इंडिया के लिये बतौर फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं। टीम इंडिया के पास एमएस धोनी के बाद कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है तो विकेटकीपर, बल्लेबाज और खास तौर से फिनिशर की भूमिका अदा कर सके।

ऐसे में कप्तान विराट कोहली फिलहाल केएल राहुल को धोनी के रोल में इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि उनकी जगह इस रोल के लिये अब भी पक्की नहीं हुई है। ऐसे में अगर विराट कोहली को आईसीसी का खिताब अपने नाम करना है तो उन्हें टीम में एक ऐसे फिनिशर की जरूरत है जो जरूरत के हिसाब से आखिर में टीम को संभाले और बोर्ड पर जारी रनों की दरकार को तेजी से बढ़ाये।

इस रोल के लिये विदेशी खिलाड़ियों पर नजर डाली जाये तो जोस बटलर से बेहतर कोई नजर नहीं आता। वह आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स के लिये यह रोल अदा करते हैं। वह इंग्लैंड के लिये भी तीनों ही फॉर्मेट्स में फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

राशिद खान (Rashid Khan)

राशिद खान (Rashid Khan)

इस फेहरिस्त में जो दूसरा विदेशी खिलाड़ी शामिल है उसका नाम है राशिद खान, अफगानिस्तान का यह युवा कप्तान स्पिन में अपनी जादूगरी के लिये मशहूर है। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम में पहले से ही विश्व स्तर के शानदार स्पिनर उपलब्ध हैं, फिर चाहे सीमित ओवर्स में रविंद्र जडेजा के साथ युजवेंद्र चहल-कुलदीप यादव की जोड़ी हो या फिर टेस्ट प्रारूप में रविचंद्रन अश्विन-जडेजा की जोड़ी हो।

इन खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करती है लेकिन अफगानिस्तान के इस युवा स्पिनर का साथ टीम इंडिया को मिल जाये तो फिर टीम की गेंदबाजी 7वें आसमान पर पहुंच जायेगी।

राशिद खान ने अपने अब तक के करियर में 4 टेस्ट, 71 वनडे और 48 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शिरकत की है जिसमें उन्होंने क्रमश: 23, 131 और 89 विकेट्स चटकाये हैं। ऐसे में अगर यह खिलाड़ी विराट कोहली के लिये खेले तो जाहिर तौर पर भारतीय टीम को कोई नहीं रोक सकता।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

इस फेहरिस्त में तीसरा और आखिरी नाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का है जो कि इन दिनों अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। विश्व कप 2019 में इस खिलाड़ी ने अकेले अपने दम पर इंग्लैंड को चैम्पियन बनाया तो अपनी आतिशी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में टीम को हार से बचाकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ भी कराई।

ऐसे में अगर विराट कोहली की टीम को एक ऐसा शानदार ऑलराउंडर मिल जाये तो उनकी चांदी है। मौजूदा समय में भारतीय टीम के पास हार्दिक पांड्या के रूप में ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो कि भविष्य में शानदार कर सकते हैं लेकिन फिलहाल बेन स्टोक्स के मुकाबले वह काफी पीछे हैं।

Story first published: Saturday, July 4, 2020, 14:22 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+