For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीसीबी पर इंजमाम का बड़ा बयान, बोले- 2019 विश्व कप में डरी हुई थी पाकिस्तान की टीम

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में पिछले साल आयोजित हुए विश्व कप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं इस टूर्नामेंट के लगभग एक साल बाद तत्कालीन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने पीसीबी और टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इंजमाम उल हक ने दावा किया कि विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। इतना ही नहीं इंजमाम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी छीनने को लेकर भी विरोध किया और कहा कि उन्हें और समय दिया जाना चाहिये था।

और पढ़ें: सामने आया क्रिकेट का सबसे अजीबो-गरीब मामला, चंडीगढ़ में खेली गई श्रीलंकाई लीग, BCCI कर रहा जांच

इंजमाम उल हक ने पीसीबी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कप्तानों को समय दिए जाने की जरूरत है ताकि वे अनुभव के साथ बेहतर हो सकें। इंजमाम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले विश्व कप के दौरान मुझे लगा कि कप्तान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर काफी दबाव है, उन्हें डर था कि अच्छा नहीं खेलने पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया जायेगा। क्रिकेट में इस तरह का माहौल किसी के लिये अच्छा नहीं है।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए इंजमाम ने कहा,'सरफराज ने पाकिस्तान के लिए कुछ अच्छी जीत दर्ज की है। वह अच्छा कप्तान बन रहे थे, लेकिन जब वह अपने अनुभव और गलतियों से सीख चुके थे, उन्‍हें पद से हटा दिया गया। सरफराज ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और हमें दुनिया की नंबर एक टी20 टीम बनाया। उन्‍हें कुछ और समय दिया जाना चाहिए था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर भरोसा नहीं किया और न ही सब्र से काम लिया।'

और पढ़ें: World Cup Final 2011: श्रीलंका पुलिस को नहीं मिला फिक्सिंग का कोई सबूत, बंद हुई जांच

गौरतलब है कि इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये साल 2016 से 2019 तक मुख्य चयनकर्ता के रूप में काम किया और इस दौरान टीम का कमान सरफराज के हाथों में ही रही। वहीं इंजमाम की जगह लेते ही मिस्‍बाह उल हक ने सरफराज को तीनों प्रारूपों में टीम से ही निकाल दिया गया।

आपको बता दें की फिलहाल पाकिस्‍तान की टीम इंग्‍लैंड दौरे पर है, जहां उसे इस मेजबान के साथ तीन टेस्‍ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सरफराज अहमद भी इस टीम का हिस्‍सा है।

Story first published: Saturday, July 4, 2020, 14:21 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+