For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट मैदान पर घटी हैं 3 ऐसी घटनाएं, जिनपर यकीन करना है मुश्किल

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चित्ताओं से भरा एक खेल है। काैन से मैच में क्या हो जाए, कोई नहीं बता सकता। कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको ऐसी 3 घटनाओं के बारे में रूबरू करवाएंगे जिनपर आप यकीन भी नहीं कर पाए।

1. मोहम्मद सामी का लंबा ओवर

1. मोहम्मद सामी का लंबा ओवर

हम जानते हैं कि एक ओवर में 6 गेंद डाली जाती है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा ओवर डाला था। पाकिस्तान की टीम में हमेशा से ही अच्छे गेंदबाज रहे हैं। उनके गेंदबाज अक्सर मैच में टीम को जीत दिलाते आ रहे हैं और सामी उनमें से एक थे। वह एक बढ़िया तेज गेंदबाज थे लेकिन उनके नाम एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज है। शमी ने 2004 में एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ सबसे लंबा ओवर डाला था। उन्होंने तीसरे ओवर में 22 रन दिए थे। यह उनके करियर का सबसे खराब ओवर था। सामी ने उस ओवर में 7 वाइड और 4 नो बॉल डाली थी। उन्होंने ओवर में कुल 17 बॉल फेंकी थी। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का सबसे लंबा ओवर था। वैसे तो उन्होंने उस मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन वह अपने तीसरे ओवर को जरूर भुलाना चाहेंगे। सामी ने उस मैच में 8.2 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

अनुष्का की गेंद पर कोहली ने लगाया स्टेट ड्राइव, वीडियो हुआ वायरल

2. एक ही मैच में दो विकेटकीपरों ने की गेंदबाजी

2. एक ही मैच में दो विकेटकीपरों ने की गेंदबाजी

विकेटकीपर अपनी टीम के लिए गेंदबाजी नहीं करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ कुछ ही मौके आए हैं जब विकेटकीपर्स ने गेंदबाजी की है। हालांकि 2013 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक अनोखी चीज़ हुई जो उससे पहले कभी नहीं हुई थी।

मैच की तीसरी इनिंग में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डीविलियर्स ने भारतीय टीम के खिलाफ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 5 रन दिए। इसके बाद अगली इनिंग में भारत के विकेटकीपर एम एस धोनी ने गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में 2 ओवर डाले। यह पहला मौका था जब टेस्ट मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपर्स ने गेंदबाजी की हो। सबसे खास बात ये रही कि जब डीविलियर्स ने गेंदबाजी की तो हाशिम अमला ने कीपिंग की थी और धोनी की गेंदबाजी के वक्त विराट कोहली ने विकेटकीपिंग की।

मोहम्मद अशरफुल ने सचिन को लेकर एक किस्सा बताया, जो शायद कोई नहीं जानता

3. लीगल बॉल डाले बिना 8 रन दे दिए

3. लीगल बॉल डाले बिना 8 रन दे दिए

एशिया कप 2014 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म स्पिनर अब्दुर रहमान ने एक भी लीगल बॉल डाले बिना 8 रन दे दिए थे। उन्हें 11वें ओवर में गेंदबाजी करने बुलाया गया था और उन्होंने हाइट की 3 नो बॉल डाल दी थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है। यह घटना बहुत विचित्र है, क्योंकि वह एक स्पिनर थे। स्पिनर्स अमूमन इस प्रकार की गेंदबाजी बिल्कुल नहीं करते हैं।

अख्तर ने कहा- मैच के बाद गुस्से में हरभजन से लड़ने होटल के कमरे में गया, फिर हुआ ये

Story first published: Saturday, May 16, 2020, 20:25 [IST]
Other articles published on May 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+