3rd ODI, IND vs WI: क्या कटक में चलेगा विराट कोहली का जादू, डराने वाला है यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का आखिरी मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जायेगा। बतौर बल्लेबाज भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये यह सीरीज कुछ खास नहीं बीत रही। वनडे सीरीज में खेले गये पहले 2 मैच में वह सिर्फ 4 रन ही बना पाये हैं। ऐसे में कप्तान विराट कोहली के अंदर रनों की भूख सीरीज के आखिरी मैच में एक बड़ी पारी खेलने के लिये होगी। हालांकि कटक के बाराबती स्टेडियम का रिकॉर्ड उनके फेवर में नहीं जाता है और अगर उसे देखें तो शायद तीसरे मैच में भी विराट कोहली से बड़ी पारी देखने को न मिले।
और पढ़ें: IPL 2020: करोड़ों में बिके इन खिलाड़ियों को शायद ही मिले खेलने का मौका, जानें क्या है कारण
कटक के बाराबती स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का अब तक का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। विराट कोहली ने इस मैदान पर सभी प्रारुपों में मिलाकर 4 मैच खेले हैं और कुल मिलाकर सिर्फ 34 रन ही बनाये हैं। इस रिकॉर्ड और मौजूदा सीरीज में अपने रनों की हालत देखकर कप्तान विराट कोहली रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में बड़ी पारी खेलकर अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेंगे।
विराट कोहली के ध्यान में भी यह बात जरूर है, इसीलिये शनिवार को वह नेट्स पर काफी अभ्यास करते दिखाई दिये। इस दौरान कोहली ने मैदानी और हवाई दोनों तरह के शॉट्स की प्रैक्टिस की। वह आज काफी समय तक नेटस पर दिखाई दिये।
और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार
वनडे इंटरनैशनल क्रिेकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली को कैरिबियाई गेंदबाजों ने इस सीरीज में पूरी तरह से शांत रखा है। चेन्नई में विराट कोहली 4 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे जबकि विशाखापट्टनम में करीब 6 साल बाद गोल्डन डक का शिकार हुये।
कटक के मैदान पर विराट कोहली ने 3 वनडे और एक टी20 मैच खेला है। जिसमें वह 3,22,1 और 8 रन की पारी बनाकर आउट हुए हैं। भारत में खेले गये सभी मैदानों की बात करें तो कटक में विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे खराब रहा है।
और पढ़ें: IPL Auction: पूरा हुआ सुशांत सिंह राजपूत का सपना, 'काई पो छे' के अली को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2017 में यहां पर आयोजित हुए आखिरी टी20 मैच में विराट कोहली नहीं खेल पाये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
