For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: करोड़ों में बिके इन खिलाड़ियों को शायद ही मिले खेलने का मौका, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का आगाज खिलाड़ियों की नीलामी के साथ हो गया है। गुरुवार को कोलकाता में आईपीएल 2020 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 15.50 करोड़ रुपये के साथ इस सीजन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो पीयूष चावला 6.75 करोड़ के साथ वह इस सीजन में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनें। ग्लैन मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा तो नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा।

और पढ़ें: मैदान पर लौटते ही मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, 39 गेंद में जड़े 83 रन, लगाये 7 चौके, 5 छक्के

करोड़ों की बोली लगाकर आईपीएल 2020 में बिकने वाले यह खिलाड़ी और इनके फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन टीम संयोजन को देखा जाये तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें फ्रैंचाइजी ने करोड़ो की रकम देकर खरीद तो लिया लेकिन मैदान पर उतारने का बहुत कम मौका मिलेगा। टीम को इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल करने के लिये प्लेइंग इलेवन में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार

आईये इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं-

पीयूष चावला (स्पिनर- भारत, बेस प्राइस- 1 करोड़)

पीयूष चावला (स्पिनर- भारत, बेस प्राइस- 1 करोड़)

लंबे समय बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से इस साल रिलीज किये गये स्पिनर पीयूष चावला को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 6.75 करोड़ रुपये की कीमत देकर खरीदा। भले ही चावला को चेन्नई ने अच्छी खासी रकम देकर खरीदा हो लेकिन टीम के पास पहले से ही हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज स्पिनर हैं जो कि टीम की जीत में निरंतर अपना रोल निभाते हैं। ऐेसे में पीयूष चावला का अंतिम 11 में जगह बना पाना बेहद टेढ़ी खीर नजर आता है।

नाथन कूल्टर नाइल (फास्ट बोलर- ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस- 1 करोड़)

नाथन कूल्टर नाइल (फास्ट बोलर- ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस- 1 करोड़)

लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को आईपीएल 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। हालांकि टीम के लिये करोड़ों में बिका यह प्लेयर शायद ही आईपीएल 13 के प्लेइंग 11 में जगह बना सके।

इसका सबसे बड़ा कारण है मुंबई इंडियंस के पास तेज गेंदबाजों की अच्छी फेहरिस्त होना जो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं। टीम में जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट और मिशेल मैक्लेनगन जैसे गेंदबाज पहले से ही शामिल हैं, जो बुमराह और मलिंगा के बाद सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं और कई मैचों में वह विनिंग बोलर भी साबित हुए हैं। ऐसे में नाथन को मौका मिल पाने सपने के सच होने जैसा होगा।

रवि बिस्नोई (स्पिनर- भारत, बेस प्राइस-20 लाख)

रवि बिस्नोई (स्पिनर- भारत, बेस प्राइस-20 लाख)

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिये खेलने वाले 19 वर्षीय रवि बिश्नोई को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। लेकिन पंजाब की टीम के पास पहले से ही युवा तेज गेंदबाजों का ग्रुप है। इसमें कृष्णप्पा गौतम, मुजीब उर रहमान और मुरुगन अश्विन का नाम शामिल है। पिछले सीजन मे मुजीब और गौतम ने अपने दम पर पंजाब को कई मैचों में जीत दिलाई।

ऐसे में यह देखने लायक होगा कि रवि बिश्नोई किस तरह से प्लेइंग 11 में अपनी जगह बना पाते हैं।

डेल स्टेन (फास्ट बोलर- साउथ अफ्रीका, बेस प्राइस- दो करोड़)

डेल स्टेन (फास्ट बोलर- साउथ अफ्रीका, बेस प्राइस- दो करोड़)

पिछले सीजन चोट की वजह से लीग से बाहर हो जाने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल 2020 की नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था। 2 अलग-अलग राउंड में जब किसी फ्रेंचाइजी ने इस गेंदबाज में कोई रूचि नहीं दिखाई तो तीसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने डेल स्टेन को उनके बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

पिछले कई सालों से अपनी फिटनेस से लगातार जूझ रहे डेल स्टेन को शायद ही विराट कोहली की कप्तानी वाली प्लेइंग 11 में जगह मिल सके। आरसीबी के पास उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी के रूप में पहले से ही तेज गेंदबाज उपलब्ध हैं जबकि फ्रैंचाइजी ने 4.4 करोड़ में केन रिचर्डसन को भी खरीदा है। ऐसे में स्टेन के लिये प्लेइंग 11 में जगह बना पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 12:00 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+