3rd T20, IND vs BAN: मैच से पहले बांग्लादेश को लगा दोहरा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए यह 2 खिलाड़ी

नई दिल्ली। द्विपक्षीय सीरीज के लिए अपने पहले दौरे पर आई बांग्लादेश की टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने उतरेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का आखिरी मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी 1-1 से बराबरी पर हैं। वहीं सीरीज के आखिरी मैच से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारत पहुंची बांग्लादेश की टीम को तीसरे और आखिरी मैच से पहले दोहरा झटका लगा है। बांग्लादेश की टीम के 2 बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और हरफनमौला खिलाड़ी मोसद्दिक हुसैन चोट के चलते शनिवार को बांग्लादेश के अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बन सके जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिरी मैच में बांग्लादेश की टीम इन दोनों खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर सकती है।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs BAN: नागपुर में बन सकते हैं यह रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

चोट के चलते मोसद्दिक हुसैन न तो बल्लेबाजी कर सके और न हीं गेंदबाजी जबकि मुस्तफिजुर रहमान मैदान पर ही नहीं आये। मुस्तफिजुर रहमान को एंकल इंजरी हुई है तो मोसद्दिक हुसैन को ग्रोइन इंजरी जिसके चलते दोनों ही खिलाड़ियों का नागपुर टी20 में खेल पाना असंभव नजर आ रहा है। हालांकि मुस्तफिजुर को इस सीरीज में फिलहाल कोई खास सफलता भी नहीं मिली है। बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मानी जा रही इस पिच के लिए बांग्लादेश उनकी जगह अतिरिक्त स्पिनर लेकर उतर सकता है।

बांग्लादेश की टीम 27 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर तईजुल इस्लाम को मौका दे सकती है जिन्होंने अपने करियर में अब तक सिर्फ 1 ही टी20 मैच खेला है और 1 विकेट चटकाई है। ऐसे में अगर उन्हें इस निर्णायक मुकाबले में जगह मिलती है तो वह अपने प्रदर्शन से इतिहास रचने का माददा रखते हैं।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs BAN: भारत को जीत के लिए याद रखने होंगे यह 4 सूत्र, नहीं तो बदल जाएगा इतिहास

आपको बता दें कि वीसीए स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद भारत क्या करता है।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 14:06 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+