For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: आखिरी मैच से पहले भारतीय वायुसेना से मिली टीम इंडिया, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम से मुलाकात की। यह मुलाकात भारतीय वायुसेना के पायलटों और पूरी टीम इंडिया के बीच हुई, मुलाकात के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी फोटो साझा की।

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में हुई इस मुलाकात की बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों और पायलटों की फोटो साझा की जिसमें वो विमानचालकों से हाथ मिला रहे हैं।

और पढ़ें: 5th T20 NZ vs ENG: याद आया विश्व कप का फाइनल, सुपरओवर के रोमांच में फिर हारी न्यूजीलैंड

फोटो में टीम के कोच रवि शास्त्री, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर ऋषभ पंत विमान चालकों से हाथ मिलाते दिख रहे हैं।

पंत और शास्त्री ने की पायलटों से मुलाकात

पंत और शास्त्री ने की पायलटों से मुलाकात

पंत और शास्त्री के पायलटों के साथ बात करते हुए भी एक फोटो साझा की गई है जिसमें गेंदबाजी कोच भरत अरुण, शार्दूल ठाकुर, शुभमन गिल और मनीष पांडे भी दिखाई दे रहे हैं।

शिखर धवन, मनीष पांडे ने भी की मुलाकात

शिखर धवन, मनीष पांडे ने भी की मुलाकात

वायुसेना के ये पायलट नारंगी रंग की वर्दी में थे। शिखर धवन, ऋषभ पंत और मनीष पांडे के साथ कोच रवि शास्त्री ने वायुसेना के जवानों के साथ लगभग एक घंटे का समय बिताया।

पायलटों ने टीम को भेंट की स्मृति चिन्ह

पायलटों ने टीम को भेंट की स्मृति चिन्ह

इस मौके पर एरोबैटिक दल ने मुख्य कोच रवि शास्त्री को स्मारिका भेंट की। वायुसेना के ये पायलट यहां ‘एयर फेस्ट 2019' के लिए मौजूद थे। भारतीय टीम टी20 सीरीज के आखिरी निर्णायक मैच में नागपुर में उतरेगी। सीरीज में दोनों टीमें अभी बराबरी पर हैं। जहां दिल्ली में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराया था वहीं राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच कायम रखा है। रोहित ने अपने 100वें टी20 इंटरनैशनल मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की यादगार पारी खेली।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+