For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुणे T20: विराट कोहली के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में जारी तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विराट कोहली ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में 1 रन बनाते ही एक ऐसा मील का पत्थर छुआ जिसे आज तक भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही कर पाये थे। विराट कोहली ने एमसीए के मैदान पर अपना खाता खोलते ही बतौर कप्तान 11 हजार अतंर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: श्रीलंका को हराते ही पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करेगी विराट सेना

वह बतौर कप्तान सबसे तेज 11 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा है।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े बदलाव पर BCCI ने रुख किया साफ, कहा- कप्तान-कोच से अलग नहीं राय

एमएस धोनी के खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली

एमएस धोनी के खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली

वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान 11 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये हैं। इस मैच से पहले विराट कोहली के खाते में 10999 रन थे, जिसमें से उन्होंने 5104 टेस्ट, 4889 वनडे और 1006 रन टी20 प्रारूप में खेलते हुए बनाये थे।

टॉप पर काबिज हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग

टॉप पर काबिज हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग

एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टॉप पर काबिज हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 15440 रन बनाये थे।

वहीं इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 14878 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान के रूप में 11561 रन बनाये हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

पहले एमएस धोनी के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड

पहले एमएस धोनी के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 11207 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर 11062 रनों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली पहली ही सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं, दोनों ने बतौर कप्तान 41 शतक लगाये हैं।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 20:08 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+