3rd T20, IND vs WI: वानखेड़े के मैदान पर हिटमैन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनें
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े के मैदान पर जारी टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 240 रन बनाये। भारत के लिये रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 135 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रोहित शर्मा ने भारत के लिये 34 गेंद में 71 रन की पारी खेली और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया।
वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने अपनी 71 रनों की पारी के दौरान 6 चौके और 5 छक्के लगाने का कारनामा किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 लगाने वाले पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। पिछले कुछ मैचों से रोहित शर्मा अपनी फॉर्म के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे और आज मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिये।
और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने ट्विटर पर किया डेब्यू, फैंस ने पूछा- क्या स्प्रिंग वाले बैट से खेला था विश्व कप
रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। इस मैच के बाद उनके छक्कों की संख्या 404 हो गई है। इस लिस्ट में उनसे आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं।
शाहिद अफरीदी ने अपने करियर के दौरान अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 476 छक्के लगाये थे जबकि क्रिस गेल 554 छक्कों के साथ इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। रोहित ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर विंडीज के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाने शुरू कर दिए। इन दोनों ने पावर प्ले के छह ओवरों में ही 12 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 72 कर दिया।
और पढ़ें: ऋषभ पंत को लेकर केविन पीटरसन का सुझाव, बताया- कैसे छूटेगा खराब फॉर्म से पीछा
पावरप्ले के बाद यह दोनों और ज्यादा हावी हो गए और आठ ओवरों की समाप्ति पर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।
रोहित और राहुल दोनों विंडीज के हर गेंदबाज को निशाना बना रहे थे। रोहित को विलियम्स ने आउट किया। वह हेडन वॉल्श के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले रोहित ने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
