AUS vs NZ: कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी सीरीज जीती, 279 रनों से हराया
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची कीवी टीम को लगातार तीसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है और इसी के साथ कंगारू टीम ने अपने घर पर लगातार तीसरी सीरीज में क्लीन स्वीप किया। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से हराकर कीवी टीम को सूपड़ा साफ कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में 4 दिन के अंदर मैच को जीता।
और पढ़ें: इरफान पठान ने बताया किस वजह से बर्बाद हुआ करियर, क्या ग्रैग चैपल थे असली वजह?
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन 416 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर नॉथन लॉयन की फिरकी में मशक्कत करती नजर आई और 136 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 279 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।
और पढ़ें: B'day Spl: कपिल देव की जिंदगी का अनसुना किस्सा, जब अंडरवर्ल्ड डॉन को ड्रेसिंग रूम से निकाला बाहर

पहली पारी की तरह फेल हो गई न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
सिडनी में दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल हो गई और दूसरी पारी में सिर्फ 136 रन बना पाई। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरे मैच में कंगारू गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 454 रन बनाए थे। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने कीवी टीम को पहली पारी में 256 रनों पर ढेर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पूरे मैच में बनाये रखा दबाव
सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा पूरे मैच के दौरान दिखा। पहली पारी में मार्नस लाबुशाने के दोहरे शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 454 रन बनाये और कीवी टीम की खराब बल्लेबाजी की बदौलत 198 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में डेविड वॉर्नर के नाबाद शतक (111) और मार्नस लाबुशाने (59) की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाये और कीवी टीम के सामने 416 रनों का टारगेट रखा।

लॉयन-स्टार्क की जोड़ी ने कीवी बल्लेबाजों को किया ढेर
416 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के पास मैच जीतने और बचाने के लिए पूरे डेढ़ दिन का वक्त था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक न सके और सिर्फ 2 सत्र के अंदर ऑल आउट हो गये।
न्यूजीलैंड के लिये कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने संघर्ष करते हुए सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रॉस टेलर (22), बीजे वाटलिंग (19), टॉड एस्ले (17), जीत रावल (12) ही दहाई के आंकड़ों को पार कर सके। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लॉयन ने 5 और मिशेल स्टार्क ने 2 विकेट हासिल किये। पैट कमिंस के हिस्से एक विकेट आया। मैट हेनरी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे क्योंकि उन्हें गेंदबाजी के दौरान जो बर्न्स के शॉट से चोट लग गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
