For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs NZ: जानें कौन हैं ग्लैन फिलिप्स, बीमार खिलाड़ियों के कवर के रूप में पहुंचे हैं सिडनी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची कीवी टीम को शुक्रवार से शुरु होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन और हेनरी निकोल्स बीमार चल रहे हैं जिसके चलते दोनों खिलाड़ियों का तीसरे और अंतिम मैच में खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि टीम मैनेजमेंट का कहना था कि शुक्रवार को होने वाले मैच से पहले यह खिलाड़ी ठीक हो जायेंगे, लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा।

शायद यह बात कीवी टीम मैनेजमेंट को भी समझ आ रही है इसीलिये उसने तीसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड से ग्लैन फिलिप्स को ऑस्ट्रेलिया बुला लिया है। ग्लैन फिलिप्स ने अब तक न्यूजीलैंड के लिये एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में कवर के तौर पर बुलाया गया है।

और पढ़ें: जानें क्यो रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी, असली कारण का हुआ खुलासा

इससे यह साफ हो गया है कि कप्तान केन विलियम्सन और बल्लेबाज हेनरी निकोल्स में से कोई एक खिलाड़ी पक्का इस मैच में नहीं खेल पायेगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल के लिए जरिए इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ' केन विलियम्सन और हेनरी निकोल्स के बुखार से जूझने के चलते ऑकलैंड के बल्लेबाज ग्लैन फिलिप्स कल शाम को तीसरे टेस्ट मैच में हिस्सा लेने के लिए सिडनी के लिए रवाना होंगे।'

और पढ़ें: Aus vs NZ: जानें क्यों सिडनी में काली पट्टी बांधकर उतरेगी टीम, मैच शुरु होने में हो सकती है देरी

टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, 'निश्चित तौर पर हम इस समय थोड़ी परेशानी में हैं और हम अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते हैं। हमारे पास विकल्प हैं। हमें उम्मीद है कि हेनरी और केन जल्दी ठीक हो जाएंगे और उन्हें फिटनेस साबित करने का पूरा मौका देंगे।'

गौरतलब है कि बुखार के चलते इन दोनों खिलाड़ियों ने बुधवार को सिडनी में हुए टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था। इन दोनों के अलावा स्पिनर मिशेल सैंटनर भी बीमार पड़ गए हैं।

और पढ़ें: 5 रिकॉर्ड जिन्हें चकनाचूर कर सबसे आगे निकल जायेंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

एक रिपोर्ट के अनुसार हेनरी निकोल्स की तबियत कप्तान विलियमसन से ज्यादा खराब है, ऐसे में उनके बाहर बैठने के ज्यादा संभावना हैं।

Story first published: Thursday, January 2, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+