For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd Test: बाउंसर पर चोटिल हुए डीन एल्गर, अब इस खिलाड़ी को मिली जगह

India vs South Africa 3rd Test: Dean Elgar smacked on the head by Umesh Yadav| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत यहां दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच में जीत से दो कदम की दूरी पर है। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया था। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका संभल नहीं सकी और लगातार विकेट खोती रही। वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर सिर पर बाउंसर लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं और अब वह आगे टीम के लिए बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में भारत ने बजाया साउथ अफ्रीका का बैंड, जीत से बस 2 विकेट दूर

एल्गर यहां भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को चायकाल से पहले तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर चोटिल हो गए। उमेश की गेंद एल्गर के हेलमेट पर जा लगी और फिर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज एल्गर को गेंद दूसरी पारी के 10वें ओवर में लगी। उस समय वह 16 पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

सिर पर गेंद लगने के बाद एल्गर जमीन पर गिर गए और फिर तुरंत फीजियो को बुलाया गया। भारतीय खिलाड़ी भी इस दौरान एल्गर के पास पहुंचे। रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कनसेशन टेस्ट के लिए एल्गर को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अपना पदार्पण कर रहे जॉर्ज लिंडे ने हेनरिक क्लासेन के साथ पारी की शुरुआत की।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह खिलाड़ी

एल्गर की जगह अब ब्रूयन दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक थेयुनिस डे ब्रूयन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रयून इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे लेकिन सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जारी क्रिकेट नियमों के मुताबिक, रिटायर्ड हर्ट खिलाड़ी की जगह अब कोई दूसरा खिलाड़ी अंतिम एकादश में खेल सकता है।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 18:12 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+