3rd Test: रांची में विराट कोहली ने छोड़ा सबको पीछे, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बनें
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ झारखंड क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 497 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 56.2 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेजबान टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया जिसके साथ ही भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया।
विराट कोहली विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। विराट कोहली ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहले स्थान को हासिल किया। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने करियर के दौरान 7 बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया था।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह खिलाड़ी
विराट कोहली बतौर कप्तान अपने टेस्ट करियर का 51वां मैच खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने 8वीं बार विपक्षी टीम को फॉलो ऑन दिया है। वहीं, अजहर ने 47 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 7 बार यह कारनामा किया था। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 60 मैचों में 5 बार और सौरभ गांगुली ने 49 मैचों में 4 बार विरोधी टीम को फॉलोऑन दिया था।
भारत ने सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 335 रनों की बढ़त हासिल की। पहली पारी के आधार पर यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 2009-10 में कोलकाता टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 347 रनों की बढ़त हासिल की थी।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी में भारत के लिए उमेश यादव सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिए। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए।
और पढ़ें: The Hundred Draft: राखिद खान की लग गई सबसे पहले बोली, गेल को किसी ने नहीं खरीदा
दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका की हालत खराब है। तीसरे दिन 23 ओवर का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 62 रन है और वह भारत से 273 रन पीछे है। दूसरी पारी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अभी तक मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। वहीं उमेश यादव ने 2 विकेट झटके है। जॉर्ज लिंडे 23 और डेन पीट (8) रन बना कर खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
