सेंट लूसिया। 4 टेस्ट मैचों की सीरिज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारी बारिश ने खेल होने ही नहीं दिया। पूरे दिन एक भी ओवर फेंका नहीं सका।
आपको बता दें कि भारत को पहली पारी में 353 रनों पर आउट करने के बाद मेजबान टीम ने दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे।
क्रीज पर इस समय क्रेग ब्राथवेट 53 और डारेन सैमी 18 रनों पर नाबाद हैं। भारत की ओर से रविचन्द्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए।