For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

4 मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स जिन्होंने शादीशुदा महिलाओं के साथ किया प्यार, बाद में की शादी

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों का करियर जितना उतार-चढ़ाव भरा और मजेदार होता है कई बार उनके निजी जीवन में भी वही सब देखने को मिलता है। यूं तो दिग्गज खिलाड़ी अपने निजी जीवन को लेकर बहुत ज्यादा पब्लिक नहीं जाते हैं, लेकिन जब कोई खिलाड़ी प्यार में हो तो फिर वो यह सारी बातें भूल ही जाता है। कहावत है कि प्यार अंधा होता है, वो जाति-मजहब, उम्र से परे सीधा दिलों से जुड़ता है, कुछ खिलाड़ियों ने इसे कुछ ज्यादा गंभीरता से ले लिया।

और पढ़ें: मौजूदा स्पिन गेंदबाजी में तबरेज शम्सी ने बताया कौन है फैब-4 खिलाड़ी, यह भारतीय भी शामिल

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार में इस कदर लट्टू हुए कि कुछ ने अपने साथी खिलाड़ियों की बीवी से अफेयर कर लिया तो कुछ ने दूसरे की पत्नी से। आपको जानकर हैरान होगी कि इस लिस्ट में शामिल 4 में से 3 खिलाड़ी भारतीय हैं जिन्होंने शादीशुदा महिलाओं के साथ प्यार किया और आगे चलकर इसे मुकम्मल करते हुए शादी भी रचाई।

और पढ़ें: करियर में शोएब अख्तर को इस बात का है अफसोस, कहा- ऐसा होता तो विराट बनते मेरे सच्चे दोस्त

अनिल कुंबले (Anil Kumble)

अनिल कुंबले (Anil Kumble)

इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का है, जिन्होंने चेतना कुंबले से शादी रचाई। अनिल कुंबले जब अपने जीवन के प्यार चेतना से मिले थे तब वह अपने करियर में ऊंचाइयों को छू रहे थे। चेतना उस वक्त एक ट्रैवल एजेंसी में काम करती थी और अपने शादीशुदा जीवन में संघर्ष कर रही थी। चेतना अपनी पहले शादीशुदा जीवन के अनुभव के चलते दोबारा इसमें नहीं पड़ना चाहती थी लेकिन कुंबले से मिलने के बाद सबकुछ बदल गया। अनिल कुंबले ने चेतना के प्यार को जीता और जब उन्होंने एक शादीशुदा महिला के साथ शादी करने का फैसला किया तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि चेतना ने 1999 में अपने पहले पति से तलाक लिया और इसी साल कुंबले से शादी कर ली। कुंबले के परिवार में अभी 2 बेटियां और 1 बेटा है।

मुरली विजय (Murli vijay)

मुरली विजय (Murli vijay)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम के ओपनर रहे मुरली विजय के बीच एक समय काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। अपने करियर में दोनों ही खिलाड़ियों ने एक साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरु किया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साथ खेलने के अलावा दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में भी काफी समय तक एक साथ ही खेला। हालांकि आगे चलकर कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों की दोस्ती टूट गई। इस दोस्ती के टूटने के पीछे का कारण थी मुरली विजय का दिनेश कार्तिक की पत्नी के साथ चुपचाप अफेयर करना।

दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपने बचपन की दोस्त निकिता के साथ शादी की थी। आईपीएल 2012 के दौरान दिनेश कार्तिक और निकिता साथ ही थे और इसी दौरान पहली बार मुरली विजय की मुलाकात निकिता से हुई।

रिपोर्ट्स की मानें तो निकिता का अफेयर गुपचुप तरीके से मुरली विजय से हो चला, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। दिनेश को जैसे ही अपनी वाइफ और मुरली विजय के अफेयर का पता चला, उन्होंने आनन-फानन में तलाक दे दिया। तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

इस फेहरिस्त में तीसरा नाम भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है जो फैन्स के बीच गब्बर के नाम से काफी मशहूर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। आयशा एक प्रोफेशनल किकबॉक्सर हैं जिनके पास ऑस्ट्रेलिया और भारत की दोहरी नागरिकता है। शिखर धवन और आयशा के बीच दोस्ती को शादी के रिश्ते तक पहुंचाने में भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का बड़ा हाथ है, चूंकि हरभजन सिंह आयशा के कॉमन फ्रेंड थे तो उन्होंने ही पहली बार दोनों की मुलाकात कराई थी।

साल 2009 में दोनों ने सगाई कर ली थी लेकिन धवन ने अपनी शादी को तब तक के लिए रोके रखा जब तक कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सफल क्रिकेटर नहीं बन गए। 30 अक्टूबर 2012 में शिखर धवन और आयशा पारंपरिक सिख रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए।

उल्लेखनीय है कि आयशा ने पहले एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं, रिया और अलियाह। दोनों बच्चे उसके और धवन के साथ ही रहती है। 2014 में शिखर धवन और आयशा के यहां एक बेटे का जन्म हुआ और उन्होंने उसका नाम जोरावर रखा।

उपुल थारंगा (Upul Tharanga)

उपुल थारंगा (Upul Tharanga)

श्रीलंका के सीमित ओवर्स के कप्तान उपुल थारंगा का नाम भी इस लिस्ट में हैं जिन्होंने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी और पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी नीलांका के साथ पहले प्यार किया और फिर शादी रचाई। रिपोर्ट के अनुसार थारंगा और निलांका की नजदीकियां बढ़ने के चलते दिलशान के साथ उनकी दूरियां हो गई थी, जिसके बाद दिलशान और नीलांका का तलाक हो गया।

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 16:00 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+