For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

4 भारतीय खिलाड़ी जो चयन समिति की रेस में चल रहे सबसे आगे, यह प्लेयर बन सकता है चेयरमैन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समित बदलाव के बाद बीसीसीआई ने हाल ही में इस समिति में खाली 3 पदों पर आवेदन की मांग की थी जिसके बाद नए नियमों वाली इस राष्ट्रीय चयन समिति का बेहतर होना तय माना जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से राष्ट्रीय चयन समिति के 3 खाली पदों पर पहले ही टीम इंडिया के 3 दिग्गज पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने आवेदन किया था लेकिन अब यह प्रतिस्पर्धो रोमांच हो गई जब इस पद के लिये भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अजीत आगरकर ने आवेदन भरने का फैसला कर फॉर्म भर दें।

रिपोर्ट की मानें तो भारत के लिये 191 वनडे, 26 टेस्ट और 4 टी20 मैच खेलने वाले अजीत आगरकर अगर चयनकर्ताओं के खाली पद के लिये आवेदन करते हैं तो वह इस समिति का चेयरमैन बनने के प्रबल दावेदार बन जायेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी चेतन शर्मा, मनिंदर सिंह और शिव सुंदर दास ने भी इन पदों के लिये आवेदन किया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम कर रही खास तैयारी, एक साथ 2 गेंदों से किया अभ्यास

उल्लेखनीय हैकि बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से क्षेत्रीय प्रणाली को खत्म कर दिया है जिसके बाद इस बात की संंभावना बेहद कम है कि चयन समिति में एक ही क्षेत्र से आने वाले दो खिलाड़ियों को जगह दी जाये।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय चयन समिति में अभी तक दक्षिण जोन से आने वाले सुनील जोशी चेयरमैन की भूमिका निभा रहे थे जबकि सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व हरविंदर सिंह कर रहे थे। हालांकि इन पदों पर आवेदन करने वाले लोगों में कई आवेदक ऐसे थे जिनके पास इन अधिकारियों से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और ऐसी स्थिति में लोढ़ा समिति की सिफारिश के आधार पर इन दिग्गजों को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।

और पढ़ें: ऋद्धिमान साहा की चोट पर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब तक होंगे फिट

आपको बता दें कि भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहली बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले चेतन शर्मा के पास 88 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। उन्होंने आवेदन करने के बाद कहा कि उन्हें चयन समिति में सामान्य सदस्य होने से कोई परेशानी नहीं है, उनका मुख्य लक्ष्य भारतीय क्रिकेट की सेवा करना है।

उन्होंने कहा,'मैंने अपने करियर में सुनील गावस्कर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है और मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगह उनसे काफी कुछ सीखा है। मेरा मुख्य लक्ष्य भारतीय क्रिकेट की सेवा करना है।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 7:31 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+