Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऋद्धिमान साहा की चोट पर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब तक होंगे फिट

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलनी पहुंची भारतीय टीम इस समय क्वारंटीन में वक्त गुजार रही है तो वहीं पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं और सीरीज के शुरू होने से पहले फिट होने पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में चुने गये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा इस समय हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं।

जहां रोहित शर्मा यूएई में आयोजित हुए आईपीएल के बाद भारत लौट आये हैं और चोट से उबरने पर काम कर रहे हैं तो वहीं ऋद्धिमान साहा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं जहां पर वह फिटनेस ट्रेनर निक वेब के साथ मिलकर अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋद्धिमान साहा की चोट पर अपडेट देते हुए बताया है कि वो कब तक फिट होकर चोट से उबर जायेंगे।

और पढ़ें: PSL 2020: बैटिंग के दौरान मोहम्मद हाफिज ने लिया टॉयलेट ब्रेक, इमाम उल ने किया ट्रोल

सौरव गांगुली को उम्मीद है कि टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा टेस्ट सीरीज से पहले चोट से उबरकरर टीम में वापसी कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से पिंक बॉल टेस्ट मैच के साथ होगी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋद्धिमान साहा विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम की पहली पसंद हैं। हालांकि टीम के साथ ऋषभ पंत भी उपलब्ध हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिये चुना गया है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साहा की चोट पर इंतजार करने का फैसला किया था और सीरीज से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर निर्णय लेने की बात कही थी, जिसके बाद वह टीम के साथ ही सिडनी के लिये रवाना हुए थे।

और पढ़ें: BCCI ने बताया कब होगा IPL 2021 का मेगा ऑक्शन, टीमों को भेजी जानकारी

वहीं सौरव गांगुली ने उन बातों को खारिज कर दिया जिसमें यह आरोप लगाया है कि बीसीसीआई खिलाड़ियों की चोट के साथ खिलवाड़ कर रहा है। गांगुली ने कहा कि लोग नहीं जानते हैं कि बीसीसीआई कैसे काम करता है, बीसीसीआई के ट्रेनर्स, फिजियो और खुद साहा भी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि उन्हें दोनों हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया सिर्फ इसलिये ले जाया गया है क्योंकि इसकी संभावना है कि वह टेस्ट सीरीज तक फिट हो जायेंगे।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 6:38 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+