धोनी के वो 4 रिकॉर्ड जिसे जल्द तोड़ देंगे कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत भी कतार में

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे सफल कप्तानों की बात की जाती है तो उसमें पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का नाम जरूर लिया जाता है जिन्होंने अपने करियर के दौरान भारत को कई खिताब जिताये और बतौर कप्तान अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी किये। एमएस धोनी भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है। वहीं धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

और पढ़ें: ENG vs WI: तीसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, आर्चर समेत वापस लौटे यह खिलाड़ी

वहीं पिछले एक साल से लगातार क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। यूं तो एमएस धोनी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं लेकिन मौजूदा समय में कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिन्हें विराट कोहली और ऋषभ पंत जल्द ही तोड़ सकते हैं। आज हम पूर्व कप्तान धोनी के उन रिकॉर्ड की बात करने वाले हैं जिसे बहुत जल्द कप्तान विराट कोहली और युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं।

और पढ़ें: अगर 1990 में होता कोरोना वायरस तो क्वारंटीन में सिर फोड़ लेती पाकिस्तानी टीम: मुदस्सर नज़र

सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड

सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड

जहां एमएस धोनी को उनके फैन्स बड़े शॉटस और लंबे छक्कों के लिये प्यार करते हैं तो वहीं विराट कोहली ने भी अपने खेलने के तरीके से दुनिया भर के लोगों को अपना मुरीद बना रखा है। धोनी ने बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। धोनी ने बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 211 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली सिर्फ वनडे प्रारूप में बतौर कप्तान अब तक 121 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में अगर धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का कोई प्रबल दावेदार नजर आता है तो वह सिर्फ विराट कोहली ही हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम ही है। धोनी ने इस प्रारूप में सबसे ज्यादा कप्तानी करने के साथ ही सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। एमएस धोनी ने अब तक इस प्रारूप में 270 मैचों की कमान संभाली है और 160 मैचों में जीत भी हासिल की है। धोनी ने बतौर कप्तान इस प्रारूप टी20 विश्व कप समेत आईपीएल और चैम्पियंस लीग की भी ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अब तक इस प्रारूप में 132 टी20 मैचों की कमान संभाल चुके हैं और 85 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। जिस हिसाब से वह टीम को संभाल रहे हैं उम्मीद है कि वह जल्द ही धोनी के सबसे ज्यादा टी20 मैचों के जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

सबसे अधिक मैच में कप्तानी का रिकॉर्ड

सबसे अधिक मैच में कप्तानी का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कमान संभाली थी और 2017 तक इस जिम्मेदारी को निभाया। इस दौरान धोनी ने भारत के लिये सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एमएस धोनी ने कुल 332 मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान संभाली। वहीं धोनी के बाद भारतीय टीम की कमान संभालने वाले विराट कोहली ने भी अब तक भारत के लिये 181 मैचों में कप्तानी की है और 117 मैचों में जीत दिलाई है। उनकी कप्तानी में भारत को महज 47 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट कोहली जल्द ही धोनी के इस बड़े कीर्तिमान को भी अपने नाम कर सकते हैं।

धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ऋषभ पंत

धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ऋषभ पंत

एमएस धोनी के कई रिकॉर्डों में से एक रिकॉर्ड यह भी है कि उन्होंने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले विकेटकीपर का रिकॉर्ड बनाया था। धोनी ने साल 2004 में भारत के लिये डेब्यू किया और उसके बाद उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से टीम में अपनी ऐसी जगह बनाई जिसके चलते उन्हें टीम से हटा पाना मुश्किल है। धोनी ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए महज 88 गेंदों में शतक पूरा किया था जो कि किसी भी भारतीय विकेटकीपर की ओर से लगाया गया सबसे तेज शतक है।

वहीं धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार ऋषभ पंत को माना जा रहा है। वनडे में 103.60 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें पिच पर टिक कर खेलने की दरकार है और वो जल्द ही धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 21:17 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+