घर बैठे सीख सकते हैं धोनी और विराट जैसी बैटिंग, यह 4 प्लैटफॉर्म दे रहे हैं ऑनलाइन क्लासेज
नई दिल्ली। पिछले कुछ हफ्तों में कोविड -19 महामारी ने खेल जगत को पूरी तरह से खामोश कर दिया है जिसमें फिलहाल निकटतम भविष्य में कोई भी लाइव एक्शन देखने की कोई गुंजाइश नहीं है। दुनिया के बाकी क्षेत्रों की तरह खिलाड़ी भी इन दिनों अपने घर में सिमट कर रह गए हैं। महामारी की वजह से पनपे इस तरह के समय ने खेल जगत में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और फिटनेस की निगरानी रखने के लिये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर मजबूर कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में इस प्लेटफॉर्म पर कई ऑनलाइन प्रशिक्षण एप और विंडो ने अपने पैर जमाये हैं।
और पढ़ें: किरण मोरे ने बताया कैसे अच्छे खिलाड़ी से महान प्लेयर बनें एमएस धोनी
यह कोई संयोग की बात नहीं कि पिछले एक सप्ताह में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक एमएस धोनी और आर अश्विन समेत कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी क्रिकेट अकादमियों के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग कार्यक्रमों की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। आइये एक नजर उन 4 ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर डालते हैं जहां से आप भी क्रिकेट के गुण घर बैठे सीख सकते हैं।
और पढ़ें: 3 देश जिनके खिलाड़ियों का IPL 2020 में खेलना बेहद जरूरी, नहीं तो बढ़ जायेगी परेशानी

एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी
कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगे लॉकडाउन के बीच खिलाड़ियों के लिये खुद को फिट रखना और प्रैक्टिस में रहना बड़ी चुनौती हो गया है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट अकादमी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिये ऑनलाइन एप के जरिये क्लासेज देनी शुरू की है। इस एप का नाम एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी ही है। हालांकि इस प्लेटफॉर्म के जरिये पूर्व कप्तान सीधे तौर पर खिलाड़ियों से नहीं जुड़ रहे हैं लेकिन उनकी अकादमी के कोच लगातार युवा खिलाड़ियों से संपर्क में रहकर उन्हें इस मुश्किल समय में भी तैयार करने में जुटे हैं।

अश्विन खुद दे रहे हैं ऑनलाइन लेक्चर्स
वहीं रविचंद्रन अश्विन इन दिनों अपनी क्रिकेट अकादमी में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों को अपनी अकादमी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग कार्यक्रमों की सुविधा तो प्रदान कर ही रहे हैं साथ ही युवा खिलाड़ियों को फेसबुक के जरिये लाइव क्लासेस भी दे रहे हैं। अश्विन की अकादमी कई तरीकों से इन युवा खिलाड़ियों की ऑनलाइन क्लास को आकर्षक बनाने में जुटी हुई है जिसमें खुद अश्विन भी भाग ले रहे हैं।

ल्यूडिमोज (Ludimos) से भी ले सकते हैं ऑन लाइन क्लासेज
तमिलनाडु और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज विद्युत शिवरामकृष्णन जो कि इन दिनों ल्यूडिमोज (Ludimos) नाम के एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर युवाओं को सिखाने का काम करते हैं। इस पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि कई बार ऑनलाइन कोचिंग के दौरान युवा खिलाड़ी अपने ध्यान से आपको चौंका देता है।
उन्होंने कहा,' अपनी कोचिंग के दौरान मैंने पाया कि युवाओं को जिस बारे में ऑनलाइन बताया गया उसको लेकर वो ज्यादा जानते हैं। उदाहरण के लिये आप ऑनलाइन कोचिंग के दौरान खिलाड़ी के किसी एक पहलू पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं, जैसे शॉट के दौरान किसी बल्लेबाज के सिर का पॉजिशन कैसे रखना है इस पर ज्यादा अच्छे से बात की जा सकती है।'

Zoom और गूगल की वीडियो कॉलिंग के जरिये पीवाईसी हिंदू जिमखाना ले रहा क्लासेज
पुणे के पीवाईसी हिंदू जिमखाना क्रिकेट कोच और महाराष्ट्र रणजी टीम के सहायक कोच निरंजन गोडबोले भी इन दिनों वीडियो कॉलिंग ऐप जूम या गूगल क्लासरूम के जरिये खिलाड़ियों के साथ रोज एक छोटा सेशन ले रहे हैं।
उन्होंने कहा,' एक सेशन में लगभग 4-5 खिलाड़ी होते हैं। हम 40-45 मिनट के लिए कॉल करते हैं, जहाँ बच्चे शैडो ट्रेनिंग करते हैं या बॉलिंग एक्शन का अभ्यास करते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
