कोलकाता। मंगलवार की रात को आईपीएल 8 की ओपनिंग सेरोमनी का खूबसूरत आगाज हुआ। इस खूबसूरत प्रोग्राम में चार चांद तब लग गये जब माहौल में मोहब्बत की खुशबू फैल गई और यह तब हुआ जब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टेज पर परफार्म करने आयीं और कैमरा उनके प्यार विराट कोहली की ओर घूम गया जो मंद-मंद मुस्कुराते हुए अनुष्का के डांस का आनंद उठाते हुए पाये गये।
लगभग तीस हजार दर्शक अनुष्का के डांस पर तालियां बजा रहे थे और बार-बार अनुष्का-अनुष्का चिल्ला रहे थे, जिसके लिए अनुष्का ने शो के बाद उनका शुक्रिया अदा किया।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने आइपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी की रात अपनी फिल्मों के हिट डांस नंबर्स पर डास करके दर्शकों को काफी लुभाया।
अनुष्का शर्मा ने शुरुआत की चार कदम बस चार कदम चल दो ना साथ मेरे गाने से उसके बाद लेडीज वर्सेस रिकी बहल, जिया जिया रे आदि गानों पर उन्होने जमकर ठुमके लगाए।