सिद्धू ने विराट-अनुष्का की तुलना पटौदी-शर्मिला से की
कोलकाता। आज कल सबसे ज्यादा लोग क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड की कमसिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में ही बात करते हैं और इसी कारण जब कोलकाता के स्टेडियम में आईपीएल की ओपनिंग सेरोमनी में अनुष्का शर्मा अपना लाइव परफारमेंस दे रही थीं तो कैमरा विराट कोहली की ओर अनायस ही मुड़ गया जिसमें विराट कोहली अनुष्का के डांस का आनंद उठाते हुए पाये गये।
जिसके बाद सैटमैक्स के आईपीएल इंडिया का त्योहार कार्यक्रम में महान क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू और मशहूर तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ओपनिंग सेरोमनी का सबसे खूबसूरत पल विराट का अनुष्का को यूं देखना ही बताया। कार्यक्रम के होस्ट समीर कोचर से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट-अनुष्का की तुलना महान क्रिकेटर मंसूर अली खान और महान अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की जोड़ी से कर दी।
सिद्द ने कहा एक दौर था जब क्रिकेट के शहंशाह और जादूई क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और बेपनाह हुस्न की मल्लिका और दिलकश अदाकारा शर्मिला टैगोर की बातें होती थी। दोनों के प्यार में शालीनता और कशिश थी जो आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार में महसूस की जा सकती है।
Pictures IPL 8 विराट से बोलीं अनुष्का चार कदम.. चल दो ना साथ मेरे!
आपको बता दें कि मंसूर अली खान से शादी करने के लिए अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपना धर्म-परिवर्तन भी किया था। इस नायाब जोड़े को लोग आदर्श प्यार की उपमा देते हैं। दोनों का प्यार अमर है और पटौदी की अंतिम सांस तक शर्मिला ने उनका साथ निभाया और आज भी उनकी छोड़ी हुई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
