For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

4th T20, IND vs WI: 7 गेंद में थी 6 रन की दरकार, बना सिर्फ 1, भारत ने लगाया जीत का चौका

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय महिला टीम ने जारी 5 मैचों की टीम में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारतीय टीम ने रविवार देर रात हुए बारिश से प्रभावित मैच में जीत का चौका लगाते हुए सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल की। बारिश से बाधित इस मैच में केवल 9 ओवर प्रति पारी का मैच हो सका। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय महिला टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 9 ओवर में 7 विकेट खोकर 50 रन बनाये। जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की महिला टीम मात्र 5 विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी और भारतीय महिला टीम ने 5 रन से जीत हासिल की।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने फिर दिया एमएस धोनी पर विवादित बयान, विश्व कप को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप

बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ और अंपायर ने मैदान का निरिक्षण करने के बाद कारण प्रति टीम 9 ओवर का कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा 10 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने सात, जेम्मिाह रोड्रिगेज ने छह, वेदा कृष्णमूर्ति ने पांच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छह, तानिया भाटिया ने आठ रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की महिला टीम के लिए हेली मैथ्यूज ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि एफी फ्लेचर और शेनेटा ग्रिमंड को 2-2 विकेट मिले।

पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी भारतीय महिला टीम ने गेंदबाजी और फील्डिंग में जबरदस्त अनुशासन दिखाया। विंडीज के लिए हेलन मैथ्यूज और चिनले हेनरी ने 11-11 रनों का योगदान दिया। नताशा मैक्लीन ने 10 रनों का योगदान दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी वेस्ट इंडीज की टीम नौ ओवर में पांच विकेट पर 45 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 14 गेंदो में बनाये 50 रन, लगाये 4 लगातार छक्के

वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 7 रनों की दरकार थी लेकिन वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 1 ही रन बना सकी।

ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक एक विकेट मिला। पांचवां और आखिरी मैच गुरुवार को खेला जायेगा।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 14:50 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+