Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरू ने एक साल पहले ही कहा था...पाक को बुरी तरह हराएगा भारत, देखिए ये ट्वीट

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैैैैदान पर बार फिर से भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटखनी दी है। भारत ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज किया है, उसकी ये जीत काफी अहमियत रखती है क्योंकि उसने पाकिस्तान को हराया है, फिलहाल भारत को अगर इस ट्रॉफी को जीतना है तो उसे इसी तरह से जीत का क्रम आगे भी रखना होगा।

फिलहाल इस मैच को लेकर काफी कयास और भविष्यवाणियां की गई थीं, जिसमें काफी सही भी साबित हुईं हैं, ऐसी ही एक भविष्यवाणी भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी की थी, दरअसल ठीक एक साल पहले यानि 4 जून 2016 को वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया था कि भारत पाकिस्तान मैच के लिए सिर्फ एक साल बचा है, मैं पाकिस्तान के लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने टीवी सेट्स ना तोड़ें प्लीज़..।

भारत के जीत के बाद ट्विटर पर शेयर किया ओल्ड ट्वीट

इस ट्वीट को वीरू ने वापस भारत के जीत के बाद ट्विटर पर शेयर किया, जिस पर काफी लोगों ने वीरू सर को बधाई देते हुए काफी फनी ट्वीट किए हैं। सहवाग ने ओल्ड ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, पर एक भविष्यवाणी कभी फेल नहीं होती,ये देखिए 1 साल पहले की भविष्यवाणी। इसलिए भारत-पाक मैच के बाद सहवाग ट्विटर पर छा गए।

गौरतलब है कि भारत ने रविवार को एजबेस्टन स्टेडियम में हुए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बारिश से बाधित मैच में 124 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी। तीन बार बारिश के कारण रुके मैच में हालांकि पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत संशोधित 41 ओवरों में 289 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को 33.4 ओवरों में 164 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+