विराट-धोनी नहीं बल्कि यह 5 खिलाड़ी हैं आईपीएल इतिहास के बेस्ट फिनिशर

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में वैसे तो हर रिकॉर्ड अपने आप में खास होता है लेकिन क्रिकेट के खेल में फिनिशर्स की भूमिका काफी मानी जाती है। टीम में बल्लेबाजों के लिये फिनिशर्स की भूमिका निभाना आसान नही होता लेकिन जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात आती है तो कुछ बल्लेबाजों का नाम सबस पहले आता है। जब भी बेस्ट फिनिशर्स की बात आती है तो भारतीय क्रिकेट के 2 महान बल्लेबाजों एम एस धोनी और विराट कोहली का नाम हमेशा आता है।

और पढ़ें: रमीज राजा ने बाबर आजम को लगाई फटकार, बताया किस भारतीय खिलाड़ी से लें सीख

इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने अपने अब तक के करियर के दौरान कई शानदार पारियां खेली और बेस्ट फिनिसर्श की भूमिका निभाई। हालांकि आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर्स माने जाने वाले विराट कोहली और एमएस धोनी दोनों ही आईपीएल के उन 5 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं जिन्हें आईपीएल का बेस्ट फिनिशर माना जा रहा है।

और पढ़ें: बेन स्टोक्स ने बताया क्यों छोड़ी थी पााकिस्तान के खिलाफ बीच में सीरीज, बताई वजह

केएल राहुल (KL Rahul)

केएल राहुल (KL Rahul)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पिछले करीब एक साल से भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर की क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है कुछ उसी तरह से ही उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। केएल राहुल ने आईपीएल में कुछ टीमों से अब तक अपना करियर दिया है। जिसमें वो फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कप्तान हैं।

केएल राहुल ने सबसे खास तो एक फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया है। राहुल ने अब तक अपनी टीम के लिए रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा 57.33 की औसत से रन बनाए हैं. यानि वो इस लिस्ट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका 50 से ज्यादा का औसत है। उन्हें आईपीएल में चेजिंग मास्टर कहा जा सकता है।

डेविड मिलर (David Miller)

डेविड मिलर (David Miller)

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर ने सीमित ओवर की क्रिकेट में बहुत ही जबरदस्त बल्लेबाजी दिखायी है। डेविड मिलर पिछले कई साल से दक्षिण अफ्रीका की टीम में खेल रहे हैं और वो कमाल का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अपनी इंटरनेशनल टीम के साथ ही डेविड मिलर का आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन रहा है।

डेविड मिलर अब तक तो किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से ही खेलते आ रहे थे लेकिन इस बार वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे। डेविड मिलर ने अब तक आईपीएल में खेले हैं उनमें उनका चेज करते हुए शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस दौरान 46.77 की औसत से रन बनाए हैं।

डेविड वार्नर (David Warner)

डेविड वार्नर (David Warner)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का ऑस्ट्रेलिया की तीनों ही फॉर्मेट में खास जगह है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में लगातार कई सालों से खेलने वाले डेविड वार्नर आईपीएल के एक बहुत ही सफलतम बल्लेबाज रहे हैं। डेविड वार्नर ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ शुरुआत की थी जिसके बाद वो पिछले कई सालों से सनराईजर्स हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं।

सनराईजर्स हैदराबाद की टीम की सबसे बड़ी ताकत में से एक डेविड वार्नर ना केवल पहले बल्लेबाजी करने के दौरान बल्कि बाद में बल्लेबाजी करते हुए भी काफी घातक रहे हैं। आईपीएल में चेज करते हुए डेविड वार्नर का जबरदस्त औसत रहा है। उन्होंने अब तक खेले आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.16 की औसत से रन बनाए हैं।

शॉन मार्श (Shaun Marsh)

शॉन मार्श (Shaun Marsh)

ऑस्ट्रेलिया के कलात्मक बल्लेबाज शॉन मार्श एक बहुत ही धैर्यवान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। शॉन मार्श का वैसे कभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम में निरंतर स्थान नहीं रहा है लेकिन जब भी वो खेले हैं उसमें उन्होंने कमाल किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में शॉन मार्श को जगह जो मिली उसका बड़ा श्रेय आईपीएल को जाता है। क्योंकि आईपीएल में ही उन्होंने पहले ही सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी दिखायी।

आईपीएल में फिलहाल इस सीजन मार्श किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वो अब तक इस लीग में खेले हैं उन्होंने रन चेज करते हुए शानदार काम किया है। शॉन मार्श ने अब तक आईपीएल के अपने करियर में रन चेज करते हुए 42.20 की औसत से रन बनाए हैं।

जोस बटलर (Jos Butler)

जोस बटलर (Jos Butler)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर मौजूदा दौर में सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। जोस बटलर का इंग्लैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट की टीम में बड़ा महत्व है। वो पिछले कई सालों से इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा जब भी उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने वहां भी अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभावित किया है।

जोस बटलर ने आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस और अब राजस्थान रॉयल्स की टीम से योगदान दे रहे हैं। आईपीएल में जोस बटलर की लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी रही है। उन्होंने पीछा करते हुए तो 40.45 की औसत के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की है।

Story first published: Sunday, August 30, 2020, 18:26 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+