
यशस्वी जायसवाल (Yashashwi Jaisawal)
2020 अंडर-19 विश्व कप में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। यशस्वी ने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के घरेलू स्तर के प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। अब हर कोई बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी से ये उम्मीद कर रहा है कि यदि वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं।
असल में यशस्वी एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जो जरुरत पड़ने पर टीम के लिए गेंदबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में यदि आईपीएल 2020 में यशस्वी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम मैनेजमेंट भारतीय टीम के भविष्य को देखते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज को टीम में शामिल करने में वक्त नहीं लगाएगी।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
घरेलू क्रिकेट स्पिन गेंदबाज अभिषेक शर्मा भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनपर आईपीएल 2020 में नजरें होंगी और यदि वह अच्छा खेल दिखाते हैं तो टीम इंडिया में एंट्री भी कर सकते हैं। अभिषेक के घरेलू आंकड़ें की बात करें, तो अब तक उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास, 21 लिस्ट ए और 15 घरेलू टी20 मैच खेले हैं।
जिसमें क्रमश: 358 रन 8 विकेट, 360 रन व 5 विकेट और 286 रन व 5 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी को आईपीएल 2017 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने। लेकिन फिर ट्रेडिंग के जरिए वह 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद में पहुंच गए। हालांकि अब तक उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल सके हैं।
मगर यदि इस युवा खिलाड़ी को आगे मौके मिलते हैं तो वह टीम इंडिया में जगह बनाने की काबीलियत रखते हैं। असल में अभिषेक की खासियत है कि वह टीम में बतौर गेंदबाज तो शानदार प्रदर्शन करते ही हैं, साथ ही वह यदि टीम इंडिया का हिस्सा बनते हैं तो ओपनिंग जोड़ी में लेफ्ट एंड राइट का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं।

श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal)
कर्नाटक के ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने आईपीएल के पिछले दो सीजनों में अपने प्रदर्शन से चौंका दिया। जी हां, आईपीएल 2019 में, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी तूफानी गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में खिलाड़ी ने 20 विकेट लिए। इसमें गोपाल की हैट्रिक भी शामिल रही।
वह एक विश्वसनीय निचले क्रम के बल्लेबाज भी हैं जो खेल को जीत के लिए पूरा कर सकते हैं। स्पिनर ने घरेलू टूर्नामेंट में टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक खेले गए 61 घरेलू टी20 मैचों में 14.77 के औसत और 120.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 266 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 7.15 की इकॉनमी से 78 विकेट्स हासिल किए हैं।
श्रेयस गोपाल ने 64 फर्स्ट क्लास मैच में 2674 रन व 191 विकेट अपने नाम किए। 40 लिस्ट ए मैच में 400 रन 64 विकेट अपने नाम किए हैं। अब गोपाल यदि आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं।

कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gautam)
अपनी घरेलू कर्नाटक की टीम के लिए कृष्णप्पा गौतम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच खेले गए खेले गए सैयद अली मुश्ताक ट्रॉफी के फाइनल मैच में गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी कर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। असल में आखिरी ओवर में तमिलनाडु को जीतने के लिए 14 रनों की जरूरत थी लेकिन गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रनों का बचाव सफलता पूर्वक कर लिया और अपनी टीम को एक रन से खिताबी जीत दिलाई।
आपको बता दें, खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से आईपीएल 2018 में सभी को हैरान कर दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि मौजूदा वक्त में खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेलता नजर आएगा।
कृष्णप्पा गौतम यदि आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। गौतम भले ही एक बेहतरीन गेंदबाज या बल्लेबाज ना हो, लेकिन वह एक शानदार ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं क्योंकि वह निचले क्रम पर फिनिशर बनकर तेजी से रन बना लेते हैं और जरुरत पड़ने पर अच्छी स्पिन करा लेते हैं।

सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav)
मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव काफी वक्त से घरेलू स्तर पर तूफानी प्रदर्शन कर टीम इंडिया में एंट्री के लिए दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। यादव ने विजय हजारे, देवधर, सैयद अली मुश्ताक में अपने बल्ले से विस्फोटक खेल दिखाया है। घरेलू क्रिकेट के अलावा सूर्य कुमार का बल्ला आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे रन बनाता है. वैसे तो टीम इंडिया के पास मध्य क्रम के लिए श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का विकल्प है लेकिन टीम मैनेजमेंट सूर्य कुमार यादव को मौका देने पर भी विचार कर सकती है।
सूर्यकुमार यादव के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अब तक 77 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें 5326 रन बनाए और 14 शतक और 26 अर्धशतक बनाए हैं। 93 लिस्ट ए मैचों में 2447 रन के साथ 2 शतक व 15 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में तो सूर्यकुमार के क्या कहने। खिलाड़ी ने घरेलू टी20फॉर्मेट में अब तक खेले गए 149 मैचों में 3012 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतकीय पारी है।


Click it and Unblock the Notifications
