Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कटक वनडे : कोहली की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

कटक। आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कटक में खेला जाएगा। आज टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि वो विराट की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज को जीत सके, इसलिए आज कोहली की सेना का पूरा इरादा मैच को जीतना ही होगा। फिर से चर्चा में स्टुअर्ट बिन्नी की हॉट वाइफ मयंती लैंगर, जाानिए क्यों?

आज यहां के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत 1-0 से बढ़त ले चुका है। मैच 1.30 बजे से शुरू होगा।

कोहली-केदार ने रचा इतिहास

मालूम हो कि रविवार को पुणे में कोहली ने केदार जाधव के साथ मिलकर पहले एकदिवसीय मैच में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। जहां उन्होंने 122 रनों की पारी खेली और जाधव (120) के साथ पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदरी निभाई। इसी तरह के तूफानी अंदाज की उम्मीद आज भी क्रिकेट प्रेमियों को है।

कटक में भारत का प्रदर्शन

  • भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल 17 मैच खेले हैं और 11 में उसे जीत मिली है जबकि दो मैच रद्द हुए हैं।
  • इंग्लैंड और भारत के बीच इस मैदान में कुल चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं।

फिलहाल भारत को भी आज अपनी बॉलिंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है तो वहीं इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के अलावा उसके बड़े बल्लेबाजों से निपटने की बड़ी चुनौती है। कुल मिलाकर मुकाबला दिलचस्प होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

टीमें (संभावित) :

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, अंजिक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव।

इंग्लैंड :- इयान मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक बॉल, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जोए रूट, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जॉन बेयरस्टो, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, डेविड विले।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+