
कंधे में आई है चोट
मार्च में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में रिचर्डसन कंधे में चोट खा बैठे थे। उनका कंधा दायां कंधा डिस्लोकेट (अपनी जगह से हटना) हो गया था। यह गेंदबाज भारत के खिलाप 5 वनडे मैचों की सीरीज में खतरनाकर रूप में दिखा था। उन्होंने पांच मैचों में सात विकेट हासिल किए और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से सीरीज दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वर्ल्ड कप में चोटिल केदार जाधव खेलेंगे या नहीं, इसपर बड़ी खबर आई सामने

क्या कहा फिजियो थेरेपिस्ट ने
क्रिकेट. कॉम.एयू ने टीम के फिजियो थेरेपिस्ट डेविड बीकले के हवाले से लिखा, ‘निश्चित तौर पर यह टीम और झे रिचर्डसन के लिए बेहद निराशाजनक खबर है। हाल ही में उनकी कंधे की जांच और नेट्स पर गेंदबाजी की कोशिश के बाद यह स्पष्ट हो गया कि जितनी तेजी से उन्हें रिकवर करना था, उतनी तेजी से झे रिकवर नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए चयनकर्ताओं के साथ परामर्श के बाद हम उन्हें टीम से हटाने का फैसला किया। उनका रिहैबिलिटेशन जारी रहेगा। हम आगामी सप्ताह में उनसे फिर नेट्स पर गेंदबाजी कराएंगे।'
IPL 2019 : मुंबई से मिली हार पर भड़के धोनी, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

अब इन्हें मिली जगह
झे के बाहर होने पर अब टीम में केन रिचर्डसन को चुना गया है। 28 साल के केन रिचर्डसन 20 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 29 विकेट हैं। वहीं झे टीम के लिए इंग्लैंड की तेज पिचों पर अहम गेंदबाज साबित होने जा रहे थे लेकिन अब उनके बाहर होने से गेंदबाजी क्रम में जरूर थोड़ी कमी आई। झे ने अब तक सिर्फ 12 वनडे ही खेले हैं और 26 विकेट ले चुके हैं।

अब ऐसी है विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम-
एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले 25 मई को इंग्लैंड और 27 मई को श्रीलंका से वॉर्म-अप मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला एक जून को ब्रिस्टल में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी जो एक साल बाद मैदान पर लाैटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
