For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने किया साफ, IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नहीं मिलेगी वर्ल्ड कप में जगह

कई भारतीय क्रिकेटर अभी भी इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में जगह बनाने के सपने देख रहे हैं। कईयों को द्विपक्षीय सीरीज में माैका मिला पर वो फायदा नहीं उठा सके, लेकिन यही कुछ खिलाड़ी उम्मीद...

नई दिल्ली। कई भारतीय क्रिकेटर अभी भी इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में जगह बनाने के सपने देख रहे हैं। कईयों को द्विपक्षीय सीरीज में माैका मिला पर वो फायदा नहीं उठा सके, लेकिन यही कुछ खिलाड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि विश्व कप से पहले वह 23 मार्च को शुरू होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और विश्व कप के लिए दावेदारी रखेंगे। वहीं कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मार्च को शुरू होने जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज से पहले साफ कर दिया कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी अब कई खिलाड़ियों को इसका फायदा नहीं होगा।

ऐसा करना रैडिकल एनालिसिस

ऐसा करना रैडिकल एनालिसिस

कप्तान कोहली ने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ियों के परफॉर्सेंस का वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं होगा। कोहली ने इस तरह की कयास बाजियों को गलत करार देते हुए कहा कि ऐसा कहना एक तरह से 'रैडिकल एनालिसिस' है। उन्होंने कहा, ''हमें वर्ल्ड कप में एक मजबूत टीम की जरूरत है। आईपीएल में जाने से पहले हमें वर्ल्ड कप में अपनी टीम को लेकर पूरी तरह से क्लियर होना होगा। मैं नहीं मानता कि किसी प्लेयर के आईपीएल में परफॉर्मेंस के आधार पर वर्ल्ड कप के टीम चयन में कोई बदलाव होगा।'' कोहली ने यह भी कहा कि यदि कोई एक या दो प्लेयर में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं, तब भी वर्ल्ड कप में उनकी संभावनाओं पर बहुत असर नहीं होगा।

राहुल के लिए खुले हैं दरवाजे

राहुल के लिए खुले हैं दरवाजे

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या ओपनर केएल राहुल विश्व कप में खेलने के दावेदार हैं तो इसपर कोहली ने कहा कि उन्होंने अपनी खोई हुई फाॅर्म वापिस पाई है। उन्होंने मैदान पर संघर्ष करते हुए विश्व कप टीम के लिए खुद को अच्छा साबित किया है। कोहली ने कहा, ''राहुल जब बैटिंग करते हैं तो वह एक अलग स्तर पर काम करने की सोचते हैं। उन्होने पिछले आईपीएल सीजन में अच्छा खेल दिखाया जिसके बाद वह टीम में आए।'' कोहली ने आगे कहा कि ऐसा खिलाड़ी ढूंढना मुश्किल है जो अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलता हो और 140 या 150 से अधिक की स्ट्राइक-रेट बनाए रखता है। मुझे लगता है कि यह सब चीजें राहुल के पास हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम विश्व कप टीम में क्या होता है। निश्चित रूप से राहुल ने खुद को मजबूत बनाया है। कोहली ने कहा कि यह अच्छा है और वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह ऐसे ही आगे प्रदर्शन करते रहें।

वर्ल्ड कप 2019: आसानी से नहीं हारेगा भारत, अगर ऐसी हो प्लेइंग इलेवन

पंत और जडेजा को लगेगा इटका

पंत और जडेजा को लगेगा इटका

कप्तान कोहली के इस बयान से ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को झटका लगना तय है क्योंकि दिनेश कार्तिक और पंत में से एक जाएगा। कार्तिक अच्छी फाॅर्म में हैं वहीं पंत अहम समय पर विकेट गंवा देते हैं। चयनकर्ता के लिए इनमें से एक चुनना मुश्किल भरा रहेगा। वहीं जडेजा की जगह भी अभी पक्की नहीं है। विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होगी और जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होगा। वहीं आईपीएल की शुरूआत 23 मार्च को होने वाली है जिसके पहले 17 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया। कई भारतीय क्रिकेटर यह उम्मीद लगाए बैठे होंगे कि आईपीएल में बड़ी पारियां खेल विश्व कप के लिए दावेदारी रखेंगे, लेकिन अब वह यह सोचना बंद कर दें। क्योंकि कोहली के इस बयान से साफ है कि उन्होंने विश्व कप के लिए टीम बना ली है। ऐसे में अजिंक्या रहाणे, रविचंद्रन अश्विन सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियो का विश्व कप से बाहर होना तय है।

Story first published: Friday, March 1, 2019, 17:35 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+