
विराट के गले पड़ा ये प्रशंसकः
दरअसल दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन एक बार फिर प्रशंसकों ने सुरक्षा घेर तोड़कर भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास सेल्फी लेने पहुंच गए। इस प्रशंसक ने कोहली को कसकर गले लगाया और फिर उनके बाद सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। सुबह के सत्र में एक घंटे का खेल होने पर एक दर्शक ने बैरिकेड लांघकर कोहली की तरफ तेज दौड़ लगाई और जोर से उन्हें गले लगा दिया। हालांकि विराट इस प्रशंसक से बचते दिखे और सुरक्षाकर्मियों ने फिर उसे वहां से हटाया।

राजकोट में भी हुआ था ऐसाः
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के पहले मुकाबले में भी जब विराट मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए आने लगे तो दो युवक मैदान पर पहुंच गए और विराट संग सेल्फी खिंचवाने लगे ऐसे में विराट ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई और उन्हें समझाते हुए बाहर भेज दिया था। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से अगर देखें तो यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

सीरीज जीत पर विराट नजरः
दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले में मेहमान टीम को पारी और 272 रनों की शिकस्त दी थी वहीं इसके बाद अब तक खेले गए दूसरे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
