Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा ने बताया सफलता का राज, जानें कैसे लगाते हैं बड़े शतक

Rohit Sharma reveals his mantra for success in International cricket career | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और वनडे क्रिकेट में अब तक 3 बार दोहरा शतक लगा चुके रोहित शर्मा अपनी लंबी पारियों के लिये जाने जाते हैं। पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी में एक नया मुकाम हासिल किया है। इस दौरान वह मैदान पर सिर्फ शतक नहीं लगाते हैं बल्कि बड़े शतक लगाते हैं जिनमें ज्यादातर शतक 150+ का स्कोर पार करते हैं। स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में बात करते हुए भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर अपनी इन बड़ी पारियों का राज खोलते हुए अपनी सफलता का राज बताया।

रोहित शर्मा ने बताया कि कैसे वह मैदान पर बड़ी पारियां आसानी से खेल जाते हैं और इसके लिये किस तरह का माइंडसेड लेकर खेलते हैं। रोहित शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह मैदान पर लंबे नहीं बल्कि छोटे-छोटे टारगेट लेकर खेलते हैं। उनका मानना है कि जब खिलाड़ी बड़े लक्ष्य को लेकर मैदान पर उतरता है तो उससे दिमाग में तनाव और दबाव की स्थिति पैदा हो जाती है इसलिये वह छोटे टारगेट बनाते हैं और उसी के तहत अपने लक्ष्य का पीछा करते हैं।

और पढ़ें: माइकल होल्डिंग ने बताया क्यों है मोहम्मद शमी दुनिया के खतरनाक गेंदबाज

रोहित शर्मा ने कहा कि वह भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान हिटमैन ने खुलासा किया कि वह कोई भी सीरीज शुुरु होने से पहले अपने लिये कुछ लक्ष्य निर्धारित करते हैं जिसे उनकी कोशिश होती है कि सीरीज के दौरान पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा, 'इन वर्षों में मुझे अहसास हुआ कि लंबी अवधि के लक्ष्य आपकी किसी तरह से मदद नहीं करेंगे। मैं हमेशा छोटी अवधि के लक्ष्यों पर ध्यान देता हूं जो कि अगले कुछ मैचों या दो-तीन महीनों के लिए होते हैं। हर सीरीज या टूर्नमेंट के लिए लक्ष्य निर्धारित करने से मुझे काफी मदद मिलती है और मैं भविष्य में भी इस पर कायम रहूंगा।'

और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया कैसे हो सकता है धोनी का बेहतर इस्तेमाल, इस नंबर पर करें बैटिंग

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इन दिनोंं दुनिया भर में लॉकडाउन है और इसके चलते सभी खिलाड़ी अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं। इस बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें क्रिकेट के फिर से शुरु होने का इंतजार है।

उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हमें क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा लेकिन हम नहीं जानते कि हम फिर से कब खेलेंगे। जब हम क्रिकेट खेलना शुरू करेंगे तो हमें देखना होगा कि हमें टी20 विश्व कप में खेलना है या आईपीएल में। यहां तक हमारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज का कार्यक्रम है। हमें परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा और देखना होगा कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं।'

Story first published: Friday, May 15, 2020, 15:10 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+