U19 CWC: बहन की मौत के सदमे में थे बांग्लादेश को खिताब जिताने वाला कप्तान, अकेले बनाया चैम्पियन
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप 2020 में पहली बार फाइनल मुकाबले में पहुंची बांग्लादेश की टीम ने प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 3 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। इस मैच में टीम के तौर पर भारतीय टीम खेल के हर विभाग में बांग्लादेश से पिछड़ गई और 3 विकेट से हार का सामना किया। बांग्लादेश के लिये कप्तान अकबर अली ने मैच जिताऊ पारी खेली और अपने देश को पहला आईसीसी चैम्पियनशिप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्या सीरीज में इज्जत बचा पायेगी 'विराट सेना', कीवी टीम कर सकती है सूपड़ा साफ
हालांकि यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि अपने देश को खिताब जिताने की इस प्रक्रिया के दौरान कप्तान अकबर अली एक बड़े सदमे से जूझ रहे थे।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्या गेंदबाजों ने पकड़ ली है विराट कोहली की बल्लेबाजी में खामी, लगातार हो रहे हैं बोल्ड

विश्व कप अभियान के दौरान अकबर अली की बहन की हो गई थी मौत
विश्व कप अभियान के दौरान बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली अपनी बड़ी बहन की मौत के सदमे से जूझ रहे थे। बांग्लादेश के दैनिक अखबार प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार 18 वर्ष के अकबर की बड़ी बहन 22 जनवरी को जुड़वां बच्चों को जन्म देते हुए मर गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार अकबर अली की बड़ी बहन खदीजा खातून की मौत के बारे में उन्हें बताया नहीं गया था ताकि वो भावुक होकर अभियान में कोई गलती न कक दें। हालांकि बाद में उन्हें अपने भाई से इस बात की जानकारी मिली।

अकबर को नहीं दी थी बहन की मौत की जानकारी
अखबार से बात करते हुए अकबर अली के पिता ने बताया कि वह अपनी बहन से काफी करीब था और खदीजा अपने भाई से बहुत प्यार करती थी।
उन्होंने कहा ,‘ हमने पहले उसे नहीं बताया। पाकिस्तान के मैच के बाद उसने फोन किया और अपने भाई से पूछा, मेरे अंदर उससे बात करने की हिम्मत नहीं थी।'

जिम्बाब्वे की जीत के बाद हो गई थी मौत
अकबर अली के पिता ने बताया कि अकबर अली की बहन खदीजा ने 18 जनवरी को ग्रुप सी में बांग्लादेश की जिम्बाब्वे पर जीत देखी थी लेकिन अपने भाई को देश का पहला विश्व कप जीतते देखने के लिये जिंदा नहीं रही। अकबर ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
रविवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को हरा दिया। पहली बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेशी टीम ने भारतीय टीम को तीन विकेट से मात दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
