For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: क्या सीरीज में इज्जत बचा पायेगी 'विराट सेना', कीवी टीम कर सकती है सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। भारत और न्यूीजलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में 2 लगातार मैचों में हार झेलने के बाद मंगलवार को विराट सेना एक बार फिर कीवी टीम का सामना करने के लिये बे-ओवल के मैदान पर उतरेगी जहां पर उसकी कोशिश होगी कि वो सीरीज के आखिरी मैच में अपनी इज्जत बचा सके। वहीं न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज में 5-0 की शर्मनाक हार का बदला भारतीय टीम को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके लेना चाहेगी।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या गेंदबाजों ने पकड़ ली है विराट कोहली की बल्लेबाजी में खामी, लगातार हो रहे हैं बोल्ड

कीवी टीम ने भारत को सीरीज के पहले 2 मैच में हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि कीवी टीम इस वक्त खिलाड़ियों की खराब तबियत और चोट से जूझ रही है। भारत को पहले वनडे में चार विकेट से और दूसरे वनडे में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: दिखा कामरान अकमल का भारत प्रेम, बताया- गेल नहीं यह भारतीय लगाता है बड़े छक्के

क्या ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह

क्या ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह

सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद आखिरी मैच में भारतीय टीम के पास अब खोने के लिये कुछ नहीं बचा है और ऐसे में वह टीम में बदलाव कर सकती है। विराट कोहली ने ऑकलैंड में हार के बाद इस बात की पुष्टि भी की थी कि वो बेंच स्ट्रेंथ को मौका दे सकते हैं।

ऐसे में सीरीज में अब तक एक भी मैच न खेल पाने वाले ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। साथ ही टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे को केदार जाधव की जगह शामिल किया जा सकता है। वह पहले 2 मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे।

कीवी टीम में लौट सकते हैं केन विलियमसन

कीवी टीम में लौट सकते हैं केन विलियमसन

भारतीय टीम जहां इस मैच में खुद को क्लीन स्वीप से बचाना चाहेगी तो वहीं मेजबान न्यूजीलैंड की टीम तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी और टी-20 की क्लीन स्वीप का बदला लेना चाहेगी।

चोटिल केन विलियम्सन के वापस लौटने से टीम को मजबूती मिलेगी। वहीं, टिम साउदी बिमार होने के बावजूद दूसरे मैच में खेले थे, ऐसे में मेजबान टीम उन्हें आराम दे सकती है और उनकी जगह स्कॉट कुजेगलिन को मौका दे सकती है।

कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत ने इस मैदान पर अपना पिछला वनडे मैच जीता था और वह एक बार फिर से उसी सफलता को दोहराकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा।

टीमें (संभावित) :

भारत : लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, केदार जाधव, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, पृथ्वी शॉ, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, टॉम लाथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टॉम ब्लेंडेल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेजिन।

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 12:13 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+