IND vs NZ: भारत का सूपड़ा साफ होने के बावजूद खुश हैं विराट कोहली, इस पर फोड़ा हार का ठीकरा
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज में 31 साल के बाद विदेशी सरजमीं पर क्लीन स्वीप का सामना करने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हार के बावजूद खुश नजर आ रहे हैं। माउंट मॉनगनुई के ओवल मैदान पर खेले गये सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 7 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाये।
और पढ़ें: INDvs NZ: 31 साल में पहली बार विदेश में क्लीन स्वीप हुआ भारत, बने कई शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत की ओर से केएल राहुल ने 112 रन की पारी खेली और करियर का 5वां शतक पूरा किया जबकि श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 62 रन बनाये। मैच के बाद जब विराट कोहली से हार को लेकर पूछा गया तो वह दुखी से ज्यादा खुश नजर आये।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत से लिया शर्मनाक हार का बदला, वनडे में किया सूपड़ा साफ

वनडे सीरीज में जीत की हकदार नहीं थी भारतीय टीम
मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यह भी बताया कि भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना क्यों करना पड़ा। इसके साथ ही विराट कोहली ने यह भी बताया कि क्लीन स्वीप के बावजूद वह किन वजहों से भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुश हैं।
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'यह मैच इतने भी बुरे नहीं थे, जितना स्कोरलाइन (0-3) बता रही है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिस ढंग से हमारे बल्लेबाज खेले वह हमारे लिए सकारात्मक बात रही। लेकिन जिस ढंग से हमने फील्डिंग और गेंदबाजी की वह मैच जीतने के लिए काफी नहीं था। हम इस सीरीज में जीतने के हकदार थे ही नहीं।'

सीरीज में इस बात से खुश हैं विराट कोहली
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमसे ज्यादा एनर्जी से खेल। वो इस सीरीज में 3-0 से जीतने के हकदार थे।
भारतीय कप्तान ने कहा, 'असल में हम इतना बुरा भी नहीं खेले, लेकिन हमने अवसरों को भुना नहीं पाए। हमारी टीम में जो नए लड़के आए हैं यह उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। वे अभी अपनी जगह तलाश रहे हैं।'

टेस्ट सीरीज को लेकर काफी उत्साहित है विराट कोहली
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि इस सीरीज में हमने काफी सकरात्मक चीजें भी देखी लेकिन अब हम टेस्ट सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। हमारे पास अब एक संतुलित टीम है। विराट कोहली ने कहा कि उन्हें लगता है कि हम यहां टेस्ट सीरीज जीत सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें मैदान पर सकारात्मक सोच के साथ उतरना होगा।

31 साल बाद भारत का विदेश में सूपड़ा साफ
इस सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों चोट के चलते नहीं खेल सके, जिसके चलते पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी का आगाज किया। न्यूजीलैंड की ओर से हामिश बेनेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने 47.1 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया और भारत का सूपड़ा साफ कर दिया।
कीवी टीम के लिये हेनरी निकोल्स ने 80, मार्टिन गप्टिल ने 66 और कोलिन डि ग्रैंडहोम ने नॉटआउट 58 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
