युवराज सिंह ने बताए 3 खिलाड़ियों के नाम जो T20I में मार सकते हैं डबल सेंचुरी
नई दिल्ली: जब टी 20 क्रिकेट की बात आती है, तो युवराज सिंह एक ऐसा नाम है जो इतिहास की किताबों में पहले से ही बड़े अक्षरों में दर्ज है। 2007 में, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में छह छक्के मारे और 12 गेंदों में उनका अर्धशतक, खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड के तौर पर बना रहा।
हालांकि, T20I में दोहरा शतक बनाना क्रिकेटरों के लिए अब तक एक दूर का सपना है और युवराज का मानना है कि तीन क्रिकेटर्स हैं जो इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं।
आइए देखते हैं युवराज ने ये कौन से तीन क्रिकेटर्स बताए हैं-

क्रिस गेल
टी20 केवल 120 गेंदों का खेल है लेकिन युवराज का मानना है कि असंभव कुछ नहीं है। उन्होंने कहा- "यह (टी 20 डबल सेंचुरी) मुझे लगता है कि बहुत कठिन है। लेकिन यह असंभव नहीं है मैं कहूंगा। जिस तरह से इन दिनों क्रिकेट का खेल चल रहा है, मुझे लगता है कि कुछ भी असंभव नहीं है। तो आइए हम इंतजार करें और सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें।"
U19 विश्व कप फाइनल के बाद मचे बवाल में ICC ने 5 खिलाड़ियों को पाया दोषी
इस दौरान युवराज ने गेल का नाम लेते हुए कहा- "खैर, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, ओह वेट, गेल अभी भी खेल रहे हैं मैं भूल गया।"
इसके बाद युवराज ने गेल को उस स्तर का बल्लेबाज बताया जो टी20 खेल में दोहरा शतक लगा सकता है।

एबी डिविलियर्स
गेल के साथ दक्षिणी अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा- "मेरी नजर में, ये वो दो (गेल और डिविलियर्स) लोग थे, जो T20I क्रिकेट में दोहरा शतक बना सकते है।"
आपको बता दें कि डिविलियर्स ने कुछ समय पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रोटियाज टीम का हिस्सा बनने की संभावनाओं पर बात की है। अगर उनका आईपीएल अच्छा जाता है और फार्म बेहतर बनी रहती है तो एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी जर्सी में दिखाई देंगे।

रोहित शर्मा
युवराज सिंह ने Sport360 के हवाले से कहा, रोहित शर्मा तीसरे ऐसे व्यक्ति होंगे, जिनके बारे में मैं सोच सकता हूं कि यह डबल टी 20 शतक बना सकते हैं।
रोहित ने अब तक T20I में चार शतक बनाए हैं - जो दुनिया के किसी भी अन्य क्रिकेटर द्वारा हासिल नहीं की गई एक उपलब्धि है। न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल तीन-तीन शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
अभी टी 20 आई में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर आरोन फिंच का है, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
