U19 विश्व कप फाइनल के बाद मचे बवाल में ICC ने 5 खिलाड़ियों को पाया दोषी
नई दिल्ली: अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश पहली बार विश्व चैम्पियन बन गया लेकिन मैच के तुरंत बाद मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला जो कि खेल भावना को चकनाचूर कर दिया जो किसी भी चैम्पियन टीम को शोभा नहीं देती। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें मैच जीतने के बाद मैदान पर जश्न मनाने पहुंची बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।

3 बांग्लादेशी और 2 भारतीय खिलाड़ी
इस मामले में आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए 5 खिलाड़ियों को दोषी पाया है। इन खिलाड़ियों पर लेवल 3 के तहत आईसीसी आचार संहिंता का उल्लंघन में लेवल 3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इन खिलाड़ियों में तीन बांग्लादेशी और 2 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
U19 CWC: बांग्लादेश के हाथों खिताब गंवाने के बाद क्या बोले कप्तान प्रियम गर्ग
तीन बांग्लादेशी खिलाड़ी; एमडी तौहिद ह्रदोई, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन हैं और दो भारतीय खिलाड़ी; आकाश सिंह और रवि बिश्नोई पर कोड के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया, जबकि बिश्नोई पर अनुच्छेद 2.5 को तोड़ने का एक और आरोप मिला।

मिली ये सजा-
सभी पांच खिलाड़ियों ने ICC U19 क्रिकेट विश्व कप मैच रेफरी ग्रीम लेबरॉय द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है।
बांग्लादेश के एमडी तौहीद ने अनुच्छेद 2.21 को तोड़ने के आरोप को स्वीकार कर लिया है और उन पर दस सस्पेंसन पॉइंट लगाए गए हैं, जो छह डिमेरिट अंकों के बराबर है, जो दो साल तक खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर रहेंगे। शमीम हुसैन पर आठ निलंबन पॉइंट को मंजूरी दे दी, जो छह पॉइंट के बराबर है, जो दो साल तक उनके रिकॉर्ड पर रहेगा। वहीं रकीबुल हसन पर चार निलंबन पॉइंट लगे हैं, जो पांच डिमेरिट पॉइंट के बराबर है, और दो साल तक उनके रिकॉर्ड पर रहेगा।

रवि बिश्नोई पर डबल आरोप
जबकि भारत के आकाश सिंह ने पर आठ निलंबन पॉइंट लगे हैं, जो छह डिमेरिट पॉइंट के बराबर है और रवि बिश्नोई पर 5 निलंबन पॉइंट की स्वीकृति मिली है, जो 5 डिमेरिटों के बराबर है। बिश्नोई ने मैच के दौरान एक अलग घटना के लिए अनुच्छेद 2.5 को भंग करने के लेवल एक के आरोप को भी स्वीकार कर लिया है। इसके लिए उन्हें अगले दो डिमेरिट अंक प्राप्त हुए, जिसका अर्थ है कि अगले दो वर्षों तक सात डिमेरिट उनके रिकॉर्ड पर रहेंगे।
बता दें कि लेवल 3 उल्लंघनों में 4 निलंबन पॉइंट का न्यूनतम जुर्माना और 12 निलंबन पॉइंट का अधिकतम जुर्माना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
